TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

कोरिया के सैकडों भिक्खुओं ने संकिसा स्तूप स्थल पर धम्म पाठ करके बौद्ध धर्म की अलख जगाई*


मेरापुर फर्रूखाबाद।


कोरिया के सैकडों भिक्खुओं ने आज वुधवार को विश्व प्रसद्धि संकिसा स्तूप स्थल पर धम्म पाठ करके बौद्ध धर्म की अलख जगाई है। मेक्से पुरस्कार से सम्मानित साउथ कोरिया के पोम न्यून सुनीम जेनमास्टर करीब 500 भिक्खुओं की 15 टूरिस्ट बसों के काफिले के साथ बेबर होकर करीब 2 बजे संकिसा


बुद्ध स्तूप पहुंचे। मुख्य अतिथि पोम न्यून सुनीम जेनमास्टर एवं विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश शासन, अन्तर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान आवास एवं शहरी नियोजन विभाग के सदस्य भिक्खु शीलरतन एवं भिक्खु देवआनंद वर्धन की अगुवाई में सभी



भिक्खुओं ने 3 बजे तक धम्म पाठ किया। इस दौरान भगवान बुद्ध को याद करते हुये पूरे विश्व में अमन चैन अहिंसा एवं मानवता के कल्याण की कामना की गई। इस दौरान माइक का प्रयोग नही किया गया। बल्कि सभी भिक्खु ब्लूटूथ लगाये रहे।



इस दौरान संकिसा स्थित शाक्य मुनि बुद्ध बिहार के डा0 धम्मपाल महाथैरों, धम्मा लोको बुद्ध बिहार के भिक्खु महाचुंद भी मौजूद रहे। धम्म पाठ के बाद सभी भिक्खु स्तूप के पीछे काली नदी के निकट जसराजपुर युवा बौद्ध समाज विकास समिति वाईबीएस (पुरानी संस्था) के धम्मा सेंटर पहुंचे।



सीमित के सचिव सुभाष बौद्ध, सूरज बौद्ध, डा0 देवेश शाक्य, अमृतपाल बौद्ध, मनीष बौद्ध, रघुवीर सिंह शाक्य, सत्यप्रकाश शाक्य, श्याम सिंह शाक्य, श्रीमती सुमन शाक्य, शिवप्रताप शाक्य, सोनू राजपूत, अकरांत शाक्य आदि ने मुख्य अतिथि विशिष्ट अतिथि आदि भिक्खुओं का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया।
इस दौरान भी भिक्खुओं ने करीब 15 मिनट तक कोरियाई भाषा में धम्म पाठ किया। सुभाष बौद्ध, सूरज बौद्ध की टीम ने सभी भिक्खुओं को चाय पिलवाकर भोजन खिलवाया। दाल रोटी एवं कुल्हड में चाय मिलने से भिक्खु काफी खुश हो गये। भिक्खु शीलरतन एवं देवआनंद वर्धन से सैलानियों की सुविधा के लिये स्तूप परिसर में पानी की टंकी, सुलभ शौचालय एवं बैठने के लिये ब्रेंचे बनवाये जाने की मांग की गई। भिक्खुओं ने बताया कि वह इस समस्या को मुख्यमंत्री के सामने रखकर पूरी कराये जाने का प्रयास करेगे।
सुरक्षा के लिये तहसीलदार सदर राजू वर्मा, थानाध्यक्ष आरके रावत, लेखपाल अजय शुक्ला मौजूद रहे। सभी भिक्खु कल सुबह बसों के द्वारा आगरा होकर दिल्ली पहुंचेगे और वहां प्लेन द्वारा साउथ कोरिया जायेगे। मालुम हो कि पोम न्यून सुनीम जेनमास्टर के नेतृत्व में सैकडों भिक्खु प्रतिवर्ष संकिसा आकर बौद्ध धर्म की अलख जगाते है।
ब्यूरो रिपोर्ट शैलेन्द्र वर्मा सोनू राजपूत की रिपोर्ट