TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

युवक के बड़े भाई ने तीन पर दर्ज कराया हत्या का मुकदमा


मेरापुर फर्रुखाबाद  ।



थाने के अन्तर्गत आने वाले गांव महमदपुर निवासी पूरन सिंह बहेलिया पुत्र शिवदयाल ने इसी थाना क्षेत्र के गांव गिलौंदा निवासी रामवीर बहेलिया पुत्र छोटेलाल , पिन्टू बहेलिया पुत्र




लालताप्रसाद ,रूम सिंह बहेलिया पुत्र जंग सिंह पर भाई नन्हकू की हत्या किये जाने का मुकदमा पंजीक्रत कराया है।
थाने में दी गई तहरीर में पूरन ने आरोप लगाया है। कि रामवीर ,पिन्टू ,रूम सिंह इत्यादि आरोपी मेरे छोटे भाई नन्हकू को बीते






दिन बुधवार को घर से खेतों की तरफ बुला ले गये। जहां सभी लोगों में कहासुनी हुई। और उक्त आरोपितों ने मेरे भाई नन्हकू को मारकर कुरार से गिलौंदा जाने वाले मार्ग से पचास मीटर दूर उत्तर ओर महमदपुर निवासी जयवीर एवं ध्रुव के खेत में






पानी से भरे गड्ढे में फेक दिया।
जब उक्त आरोपित मेरे भाई नन्हकू को घर से बुलाने आए थे। तब उसकी पत्नी कांती देवी ने सभी आरोपियों को देखा था।
बृहस्पतिवार सुबह कुछ लोगों ने मुझे बताया कि तुम्हारे भाई






का शव ध्रुव के खेत में पानी के गड्ढे में पड़ा है। हम लोगों ने सुबह 7 बजे  मौके पर जाकर देखा कि यह मेरे भाई  का शव है।तब हम लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। उपनिरीक्षक सुहेल खान ने





पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
घटना के बाद से पत्नी कांती देवी पुत्री काजल 14 वर्षीय , पायल 12 वर्षीय , पुत्र नितेश 10 वर्षीय ,हर्वेश 8 वर्षीय के अलावा अन्य परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है।
पूरन सिंह , फूल सिंह , हेमराज आदि भाइयों से नन्हकू छोटा था।






मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक डॉ अनिल कुमार मिश्रा ने मीडिया को बताया की नन्हकू नाम के व्यक्ति का शव पानी के गड्ढे में पड़ा मिला।






परिजनों के मुताबिक मृतक कुछ लोगों के साथ शाम को घर से गया था। उन्हीं लोगों ने हत्या कर दी। और शव खेत के समीप गड्ढे में फेंक दिया। मृतक के शरीर पर कोई गहरी चोट का निशान नहीं है।
पुलिस जांच कर कार्रवाई करेगी।
ब्यूरो रिपोर्ट शैलेन्द्र बर्मा सोनू राजपूत की रिपोर्ट