TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

रिटायर्ड शिक्षक के घर में चल रहा था फर्जी बीड़ी का कारखाना ,लाखो का माल बरामद


फर्रुखाबाद ।

 पुलिस नें छापेमारी करके फर्जी तरीके से बीडी बनाने के कारखाने का भंडाफोड़ किया। पुलिस नें कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है। पुलिस जांच  पड़ताल कर रही है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के कादरी गेट बिर्राबाग़ में रिटायर्ड शिक्षक सतीश मिश्रा का आवास है। उन्होंने अपना मकान किराये पर दे रखा है। पुलिस को सूचना मिली की विभिन्न  कम्पनियों की बीडी फर्जी तरफ से तैयार कर बाजार में बेंची जा रही है। जिसकी सूचना पर नगर मजिस्ट्रेट  अशोक कुमार मौर्य, सीओ सिटी मन्नी लाल गौड़, कोतवाल वेदप्रकाश पाण्डेय आदि फ़ोर्स के साथ मौके पर आ गये। उन्होंने जांच  पड़ताल की । पुलिस ने कुछ लोगों को पकड़ा है। जिनसे पूछताछ की जा रही है। बताया गया कि पुलिस नें तीन कमरों में लाखों रूपये कीमत की बुलबुल, चकोर और दिलपसन्द

ब्रांड की फर्जी बीड़ी बरामद कर ली।  सिटी मजिस्ट्रेट नें बताया कि  जाँच की जा रही है। कारखाने को सीज किया गया है। लाखों की फर्जी बीड़ी बरामद हुई है।
रिटायर शिक्षक घर के बाहर बांस बल्ली का धंधा करते हैं बताया गया कि अभिषेक भी नकली बीड़ी की पैकिंग करता है। मालूम हो कि कमालगंज निवासी पूर्व विधायक जमालुद्दीन सिद्दीकी ताहिर हुसैन सिद्दीकी दिलपसंद एवं बुलबुल बीड़ी कंपनी के मालिक हैं जबकि गुरसहायगंज निवासी महेंद्र कुमार आर्य चकोर चांद बीड़ी कंपनी के मालिक हैं।
 ब्यूरो रिपोर्ट शैलेन्द्र वर्मा सोनू राजपूत की रिपोर्ट