गंगा स्वच्छता का संदेश लेकर यात्रा कन्नौज के लिए रवाना
फर्रुखाबाद।
गंगा किनारे पांचाल घाट पर गुरुवार की सुबह गंगा यात्रा के रथ को फर्रुखाबाद से कन्नौज के लिए रवाना किया । इसके पहले बुधवार देर रात गंगा आरती का आयोजन हुआ। सुबह
बड़ी संख्या में भीड़ और कार्यकर्ताओं नें यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया। इस दौरान हर-हर गंगे, गंगा मैया की जय के
उद्घोष के बीच आमजन ने स्वच्छता और संरक्षण का संकल्प लिया। लोगों ने एक बार फिर फूलों की बरसात कर यात्रा को आगे के सफर के लिए शुभकामनाएं दीं। करीब 11 बजे यात्रा
कन्नौज के लिए रवाना हो गई।
गुरुवार को उपमुख्यमंत्री केशब प्रसाद की अगुवाई में गंगा यात्रा का स्वागत और गंगा पूजन का कार्यक्रम पूर्व निर्धरित
था। जिसको लेकर जिला प्रशासन एलर्ट था। लेकिन जैसे ही गुरुवार को सुबह खबर मिली की डिप्टी सीएम का कार्यक्रम रद्द हो गया। जिसके बाद प्रशासन नें राहत की सांस ली।
इसके बाद गंगा यात्रा में आये मंत्री सुरेश खन्ना, सुरेश राणा,
कपिलदेव अग्रवाल, महेश गुप्ता, बृजेश पाठक, लाखन सिंह राजपूत, बलदेव सिंह औलख, प्रभारी मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा व विधायक अमृतपुर सुशील शाक्य भोजपुर नागेन्द्र सिंह, जिलाध्यक्ष रुपेश गुप्ता आदि पांचाल घाट पर हबन पूजन
किया। इस दौरान आचार्य प्रदीप नारायण शुक्ला आचार्यत्व में गंगा यात्रा दल के समस्त सदस्यों ने मां गंगा का विधि-विधान से पूजन किया और गंगा पूजन कर दूध अर्पित कराया। मंत्रियों ने गंगा की अविरलता व निर्मलता के लिए जागरूक होकर जनभागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प दिलाया। विधायक सुशील शाक्य जी ने बताया कि सरकार ने अपना मन गंगा को साफ करने का बना लिया है। गंगा में गिरने वाले
नालों को जल्द बंद करने की व्यवस्था पर सरकार काम कर रही है। इसके बाद गंगा यात्रा कन्नौज के लिए रवाना हो गयी। फतेहगढ़ मंडल के द्वारा फतेहगढ़ चौराहे और जिला जेल पर यात्रा का स्वागत किया गया। अध्यक्ष रामवीर चौहान, महामंत्री शिवम दुबे, नगर उपाध्यक्ष रानू दीक्षित, शंशाक शेखर मिश्र आदि नें स्वागत किया जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह, एसपी डॉ० अनिल कुमार मिश्रा, सत्यपाल सिंह , शमशाबाद पूर्व चेयरमैन विजय कुमार , सुनील रावत ,पंकज राजपूत ,श्याम मिश्रा,गजेंद्र सिंह परिहार आदि रहे।
ब्यूरो रिपोर्ट शैलेन्द्र वर्मा सोनू राजपूत की रिपोर्ट






