TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

कोरिया के सैकड़ों भिक्खु कल संकिसा में


मेरापुर फर्रुखाबाद ।

मेक्से पुरस्कार से सम्मानित साउथ कोरिया के पोम न्यून सुनीम जेनमास्टर कल 15 जनवरी को सैकडों भिक्खुओं के साथ संकिसा स्थित बुद्ध स्तूप के निकट धम्म देशना करेगे। इसी कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश शासन, अन्तर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान आवास एवं शहरी नियोजन विभाग के सदस्य भिक्खु शीलरतन मुख्य अतिथि के रूप में कल 11 बजे राजघाट जसराजपुर स्थित धम्मा सेंटर पहुंचेगे। भिक्खु शीलरतन




संकिसा गेस्ट हाउस में रात विश्राम करेगे।
बताया गया कि पोम न्यून सुनीम जेनमास्टर के साथ करीब 500 भिक्खु आयेगे। जिनके ठहरने की व्यवस्था वर्मा बुद्ध बिहार कंबोडिया बुद्ध बिहार, शाक्य मुनि बुद्ध बिहार, अनंत मेत्ता बुद्ध बिहार एवं राई पर्यटनग्रह में की गई है। राजघाट




जसराजपुर धम्मा सेंटर के उपासक भिक्खुआ का स्वागत कर भोजनदान करेगे। बौद्धों के बडे कार्यक्रम को लेकर संकिसा के सभी बुद्ध बिहारों एवं बौद्ध अनुयायियों में खुशी का माहौल है।

ब्यूरो रिपोर्ट शैलेन्द्र वर्मा सोनू राजपूत की रिपोर्ट