TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

नवाबगंज में चोरों का कहर ‌ एक ही रात मे छह घरों से चोरी ग्रामीणों में दहशत



नवाबगंज फर्रुखाबाद ,


 चोरियों का दौर समाप्त होने का नाम नहीं ले रहा है पुलिस को चुनौती देते हुए चोर एक के बाद एक घटना को अंजाम देते हुए चले आ रहे हैं और पुलिस हाथ पर हाथ रखें हुए तमाशा देख रही है एक बार फिर बीती रात चोरों ने एक ही गांव में छह घरों को निशाना बनाते हुए हजारों रुपए की नकदी व जेवरात पार कर दिए जिससें ग्रामीणों में  दहशत का माहौल है नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव सिरौली निवासी राकेश पुत्र अंगने लाल जोकि 4 माह से बहार प्राइवेट नौकरी कर रहे हैं तथा उनका घर बंद पड़ा है जिसमें ताला लगा था बीती रात कुछ चोरों ने इसके घर में ताला तोड़कर प्रवेश किया तथा इसी घर में रखे घरेलू सामान व सोने चांदी के जेवरात और नकदी चुरा ले गए राकेश के साथ पांच और घरों में चोरी हुई जिनमें रमेश चंद पुत्र वुध्दालाल उसकी पत्नी मीरा देवी व सब बाहर काम करते हैं रमेश चंद की पत्नी मीरा देवी अपने रिश्तेदार के यहां शादी में जाने के लिए ₹20000 लेकर अपने साथ अपने घर सिरौली आई थी तथा पहले से रखे हुए जेवरात वह कुछ नगदी


चोर चुरा ले गए इन्हीं के पड़ोस में रिंकू पुत्र राजेंद्र बाथम डॉक्टर बंगाली जोकि अपने किसी केस की सुनवाई के मामले में बंगाल गए हुए थे इसके गांव के चंदन पुत्र किशोरी लाल दिवाकर जोकि कमालगंज में पढ़ाई करते हैं और उसकी बीवी मोना अपने मायके में थी बीती रात सिरौली निवास पर चोरों ने उसे घर का ताला तोड़कर अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात सहित नकदी व महंगी साड़ी पार कर दी इसमें थोड़ा आगे चलकर एक घर जोकि दर्शन उर्फ भोले पुत्र रामनिवास कठेरिया का है जिसने भी ताला तोड़कर चोरी की गई है यह सभी लोग दूसरे प्रांत में प्राइवेट नौकरी करते हैं तथा पढ़ाई करते हैं इन लोगों के मकान में ताले पड़े हुए थे इसी बात का फायदा उठाकर चोरों ने ताले तोड़कर चोरियों को अंजाम दिया है थाना पुलिस तमाशा देखने में लगी हुई है पुलिस गस्त देते हुए नजर नहीं आ रही है गांव वालों का कहना है की पुलिस शाम को बरसात में आने से डर रही है पुलिस को चकमा देकर चोर आए दिन चोरियों को अंजाम देते चले आ रहे हैं

ब्यूरो चीफ
आज तक 24 न्यूज़
परिमाल सिंह