TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

खबरें कासगंज की

कासगंज-सदर एसडीएम ने पालिका ईओ संग मारा पाॅलीथिन के गोदाम पर छापा,छापेमारी के दौरान दस कुंटल से अधिक पाॅलीथिन बरामद कर की जब्त, गोदाम मालिक पर 25 हजार का जुर्माना, पाॅलीथिन खरीददार और बैचालों में मचा हड़कंप।

---------
कासगंज-अभिभावक जन्म से पांच वर्ष तक के बच्चों को जरूर पिलायें दो बूंद जिंदगी की स्वास्थ्य विभाग ने पल्स पोलियों जागरूकता रैली निकाल कर अभिभावको को किया जनजागरूक,19 जनवरी से शुरू होकर 24 जनवरी तक चलेगा पल्स पोलियों का विशेश अभियान।





------
कासगंज-उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग द्वारा प्रदेश में महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने तथा महिला उत्पीड़न की घटनाओं की समीक्षा के लिये महिला जनसुनवाई कार्यक्रम चलाया जा रहा है।जनपद कासगंज में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्या श्रीमती निर्मला दीक्षित द्वारा आज 18 जनवरी 2020 को पूर्वान्ह 11 बजे से महिला जनसुनवाई सोरों गेट स्थित जिला पंचायत सभागार में की जायेगी।
----------
कासगंज-जिला विकास अधिकारी एसएन श्रीवास्तव द्वारा अवगत कराया गया है कि ग्रामीण क्षेत्र के विकास एवं ग्रामीणों को रोजगार से जोड़ने के लिये शासन द्वारा बाबा साहब आंबेडकर रोजगार प्रोत्साहन योजना संचालित की गई है।
---------
कासगंज-लेखपाल कानूनगो को साथ लेकर अवैध कब्जा करने पहंुचे भाजपा नेता के रिश्तेदार को पड़ा महंगा,खरीददार और बैचाल से जानकारी हासिल कर खामखां कब्जा करने पहंुचे नेता को लगाई फटकार,सदर कोतवाली क्षेत्र के चंदन नगर काॅलोनी का मामला, बिना अनुमति के गए थे लेखपाल, कानूनगो अवैध कब्जा कराने।

---------
कासगंज-इंस्पेक्टर साहब शादी नहीं रूकवाई तो, मेरी जीवन हो जायेगा हमेशा हमेशा के लिए बर्बाद, पहली दुल्हन की शिकायत पर बिन दुल्हन बैरंग लौटी शादीशुदा दुल्हा की बारात
पहली पत्नी की शिकायत पर गंजडुंडवारा थाना पुलिस ने रूकवाया दूसरा विवाह,क्रिश्चिन बनकर किया था बाल्मीकि समाज के युवक ने पहला विवाह मुस्लिम समाज की महिला से।

----------
कासगंज-शहर में हाइवे पर गिरासू हालत में विद्युत पोल,विद्युत तारों से संपर्क टूटते ही हो सकता है बड़ा हादसा,झुके पोल के नीचे से जान जोखिम में डालकर गुजर रहे राहगीर।

------------------
कासगंज-खिलाड़ी दीपक, मीनू को मिला नेशनल यूथ आइकॉन अवार्ड,लखनऊ में हुए युवा महोत्सव में दोनों खिलाड़ी हुए सम्मानित ,अवार्ड पाकर कासगंज लौटे दोनों खिलाड़ियों का हुआ स्वागत।
---------------
कासगंज-वसूली को लेकर टेम्पो सवार से मारपीट,दोनों पक्षों से एक-एक व्यक्ति हुआ घायल
एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के नामजदों पर दी तहरीर, शहर के बिलराम गेट इलाके का मामला।

----------------

कासगंज/न्यौली- प्रस्तावित गंगा यात्रा को लेकर मानपुर नगरिया में शुक्रवार को एसडीएम ने निरीक्षण किया। उन्होंने शुगर मिल के अधिकारियों को गंगा यात्रा से पहले ही आसपास साफ सफाई दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। वहीं ग्राम पंचायत को भी गंगा यात्रा को लेकर क्षेत्र में साफ सफाई रखने को कहा।
---------------
कासगंज-पिछले कुछ दिनों से हो रही बूंदाबांदी और रात की बरसात ने ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोगों की परेशानियां बढ़ा दीं। शहर के निकटवर्ती गांव टंडोली माफी नगला अंडुउआ से नगला कटा, दानियागंज, छावनी होते हुए बिलराम की ओर जाने वाला मार्ग दलदल में तब्दील हो गया। खरंजा पर पड़ी मिट्टी के दलदल में दब्दील हो जाने से क्षेत्रीय ग्रामीणों को आवागमन में काफी दिक्कतें हुईं।

---------------
कासगंज/पटियाली। क्षेत्र में धुमरी मार्ग पर दो बाइकों की आमने सामने से भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में दोनों बाइकों पर सवार तीन लोग घायल हो गए। सड़क दुर्घटना का शिकार जितेंद्र कुमार, टीटू पुत्रगण मुन्नालाल निवासी नगला खजुआ, हरिओम पुत्र ध्रुव सिंह निवासी गड़िया थाना पटियाली हुए।

------------
कासगंज/न्यौली। मानपुर नगरिया स्थित पंच घर परिसर में आरएसएस का खिचड़ी सहभोज कार्यक्रम हुआ। अध्यक्षता सहावर ब्लॉक प्रमुख बृजेन्द्र सिंह गौर ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ सोरों कोतवाली प्रभारी रिपुदमन सिंह, ब्लॉक प्रमुख बृजेंद्र्र ंसह गौर, मुख्य वक्ता आरएसएस जिला प्रचारक श्यामाश्याम ने भारत माता एंव महापुरुषों के चित्रों पर दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम का संचालन हिन्दू युवा वाहिनी के जिला संयोजक मनोज चैहान ने किया।
------------

कासगंज- जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाष सिंह की अध्यक्षता में आज 18 जनवरी 2020 को ढोलना में होने वाली जनचैपाल अपरिहार्य कारणोंवश स्थगित कर दी गई है। जनचैपाल की अगली तिथि निर्धारण की सूचना बाद में दी जायेगी।
------------
कासगंज -गर्भवती महिलाओं के कम पंजीकरण होने पर जिलाधिकारी खासे  नाराज,घरों पर होने वाले गैर संस्थागत प्रसवों में कमी लाकर संस्थागत प्रसव की दर बढ़ायें-डीएम,16 जनवरी से 15 फरवरी 2020 तक गैर संचारी रोग पखवाड़ा, कलेक्टेªट सभागार में आयोजित हुई बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने अधिनस्थों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

-----------
कासगंज-जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित पोलियो जिला टास्कफोर्स की बैठक में कहा कि 19 से 24 जनवरी 2020 होने वाले सघन पल्स पोलियो प्रतिरक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी सहयोग करें। बूथ दिवस पर जन्म से 05 वर्ष तक के अधिक से अधिक बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाये। कोई भी बच्चा पोलियो ड्राप्स पीने से छूटना नहीं चाहिये।
 ------------