मेला रामनगरिया में कार सवारों ने सिपाही को पीटा
फर्रुखाबाद।
सड़क किनारे कार खड़ी करने से मना करने पर सिपाही को दबंगों नें पीट दिया । पुलिस नें दो कार सबारों को दबोच लिया ।
शहर कोतवाली से सम्बद्द मेला थाना क्षेत्र के अंतर्गत 12 नंबर सीढ़ी के निकट एक कार खड़ी थी। मौके पर तैनात सिपाही लालराम नें कार खड़ी करने पर आपत्ति दर्ज करा दी। इसके बाद भी कार सबारों नें कार नही हटायी। तो सिपाही लालाराम नें कार की हवा निकालने की धमकी दी। जिस पर कार में बैठे दबंग आक्रोशित हो गये । उन्होंने सिपाही के साथ हाथापाई कर दी
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस नें तत्काल जनपद हरदोई के जलालाबाद बेहटा
गोकुल खनियापुर निवासी प्रवीन वाजपेयी पुत्र स्वतंत्रता नंद व अशोक वाजपेयी पुत्र राम शरण को दबोच लिया।
थाना प्रभारी रामबाबू नें बताया की आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेजा जायेगा।
ब्यूरो रिपोर्ट शैलेन्द्र वर्मा सोनू राजपूत की रिपोर्ट
