TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने इंटर कॉलेज में गणतंत्र दिवस पर पहुंचकर छात्रों को दिए पुरस्कार*


मेरापुर फर्रूखाबाद ।


जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने थाना क्षेत्र के बाबा रामदेव चोखे लाल इंटर कॉलेज अवंती बाई नगर अछरोड़ा में पहुंच कर छात्र छात्राओं को पुरस्कार दिए।



गणतंत्र दिवस पर जिलाध्यक्ष रुपेश गुप्ता इंटर कॉलेज में अपने कार्यकर्ताओं के साथ करीब 2:00 बजे पहुंचे।
कक्षा 11 के प्रतीक राजपूत, कक्षा 11 की प्रतीक्षा राजपूत, कक्षा 12 के शिवकुमार वर्मा, कक्षा 12 की पूजा शाक्य, कक्षा




12 की नेहा पाल, कक्षा 12 की सोनी राजपूत ,कक्षा 12 के अंकित पाल, कक्षा 12 के ज्ञानेंद्र दास आदि छात्र-छात्राओं द्वारा किए गए। नाटक बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, एवं रिश्वतखोर नाटक पर खुश होकर रूपेश गुप्ता ने अपने कर कमलों से उक्त छात्र छात्राओं को टिफिन, प्लेट, कॉपी, पेंसिल




आदि पुरस्कार दिए।
वही इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल कैलाश राजपूत, मधुकर राजपूत, अनुराग यादव, रविकांत राजपूत, गिरीश चंद्र आजाद ,कृपा शंकर शर्मा, अनुपम शर्मा  नरेंद्र सिंह शाक्य ,नागेंद्र सिंह मौर्य, भोला कांत गुप्ता, किरण मिश्रा, अश्वनी कांत पाल,




अरविंद दीक्षित, पुरुषोत्तम यादव ,राजीव वर्मा, शीला राजपूत, संदीप वर्मा आदि अध्यापकों को रूपेश गुप्ता ने पेन एवं डायरी देकर सम्मानित किया।
श्री गुप्ता ने छात्र छात्राओं को शिक्षा पर जोर देने की सलाह दी। और उन्होंने सी ए ए के संबंध में कुछ शब्द बोलकर छात्र छात्राओं को समझाया।



वहां पर मौजूद लोगों ने से रूपेश गुप्ता को फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया और पूर्व मंडल अध्यक्ष  रामलड़ेते  ,कैलाश राजपूत ने शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया
गणतंत्र दिवस पर उक्त इंटर कॉलेज के मैनेजर एवं पूर्व मंडल



अध्यक्ष रामलड़ैते सिंह राजपूत, मंडल महामंत्री सोनू राजपूत, पुरुषोत्तम राजपूत, सुनील वर्मा ,अनुपम शर्मा,कैलाश राजपूत ,सचिन कुमार, करन  सिंह , संकिसा के प्रधान प्रतिनिधि अतुल दीक्षित आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
ब्यूरो रिपोर्ट शैलेन्द्र वर्मा सोनू राजपूत की रिपोर्ट