एक ही जगह जमें कई दरोगा इधर से उधर वहीं अजय नारायण सिंह बने प्रभारी निरीक्षक थाना नवाबगंज
फर्रुखाबाद
पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार मिश्र ने अपने पी आर ओ अजय नारायण सिंह को थाना नवाबगंज का प्रभारी निरीक्षक बनाया है उन्होंने अन्य भी कई दरोगाओं की तैनाती में फेरबदल किया है ।
एसपी ने थाना नवाबगंज में तैनात दरोगा विनोद कुमार को थाना शमशाबाद की चौकी फैजबाग का प्रभारी बनाया है नवाबगंज थाना की चौकी बवना के प्रभारी राजेश कुमार को थाना कंपिल की चौकी सिवारा की जिम्मेदारी सौंपी है वही सिवारा चौकी प्रभारी दया महेश को चौकी बवना का चार्ज सौंपा है शहर कोतवाली मेंतैनात दरोगा विशेष कुमार को शहर की चौकी आवास विकास का चार्ज सौंपा है आवास विकास प्रभारी दीपक कुमार त्रिवेदी को तिकोना चौकी प्रभारी बनाया है वही पुलिस लाइन में तैनात दरोगा अक्षय लाल को थाना
मेरापुर की चौकी अचरा का चार्ज सौंपा है थाना मेरापुर में तैनात उदय सिंह को थाने की चौकी संकिसा का प्रभारी बनाया है थाना शमशाबाद में तैनात दरोगा जितेंद्र चौधरी को कोतवाली फतेहगढ़ में तैनात दरोगा सुरेंद्र सिंह को थाना कंपिल मेंनई तैनाती दी है पुलिस लाइन मेंतैनात दरोगा राजेंद्र कुमार को शहर कोतवाली में तैनात किया है पुलिस लाइन से ही ओमपाल सिंह को थाना अमृतपुर मेंतैनाती मिली है वही पुलिस लाइन से मुलायम सिंह को थाना राजेपुर खेम पाल सिंह को कोतवाली कायमगंज से राम प्रकाश सिंह को कोतवाली फतेहगढ़ में तैनात किया काफी समय से एक ही जगह जमे दरोगाओं का फेर बदल किया गया है
ब्यूरो -रिपोर्ट
आज तक 24 न्यूज़
परिमाल सिंह
