हृदय गति रुकने से उपनिरीक्षक का देहांत
व्यूरो रिपोर्ट -बसारत खान
फर्रुखाबाद
थाना राजेपुर में तैनात 58 वर्षीय उपनिरीक्षक शिववहादुर त्रिवेदी की बीती रात हृदय गति रुक जाने से मौत हो गई. थाने के सिपाही अरविंद कुमार ने दरोगा शिववहादुर त्रिवेदी को बीती रात 9.55 बजे लोहिया अस्पताल पहुंचाया. डा0
राजकिशोर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. यह जानकारी मिलते ही दरोगा की पत्नी रोने लगी, पुलिस अधीक्षक डा0 अनिल मिश्र ने अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली तथा दुखी परिवार को ढांढस बंधाया. बताया गया दरोगा शिववहादुर को दिल की बीमारी थी बीते दिन उन्होंने दवा नहीं खाई. सीने में दर्द होने पर उन्हें राजेपुर सीएचसी ले जाया गया जनपद कानपुर देहात के ग्राम बरौरा के मूल निवासी उपनिरीक्षक के तीन बेटे कानपुर नगर में रहते हैं पत्नी थाना राजेपुर आवास पर ही मौजूद थी.*
