जन विरोधी है भाजपा सरकार का बजट-कांग्रेस
*कौशाम्बी।
केन्द्र सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2020-21 का बजट संसद में पेश किया गया है। इस बजट को लेकर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अरूण विद्यार्थी ने कहा कि केन्द्रीय बजट से देश के गरीब किसान मजदूर आम जनता निराश हो गये हैं। महिला, बेरोजगारों,व्यापारियों को भाजपा ने उपेक्षित रखा है और इनके लिए बजट में कोई विशेष व्यवस्था भाजपा सरकार ने नही की है।
देश की गिर रही अर्थव्यवस्था को सुधारने के लिए भी कोई ठोस प्राविधान भाजपा सरकार ने बजट में नही किया है। उन्होने कहा कि भाजपा के वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किया गया बजट निराशजनक है वह पूरी तरह से फेल साबित हो रहा है। उन्होने कहा कि आम लोगो को बजट से काफी उम्मीद थी लेकिन मध्यम वर्ग के लोगो के लिए इस बजट में कोई विशेष प्राविधान नही रखा गया है।
*सपा नेताओ ने की बजट की निंदा*
*कौशाम्बी।* भाजपा सरकार द्वारा पेश किये गये बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए सपा नेताओ ने भी इस बजट से आम जनता गरीब किसान मजदूर व्यापारी और मध्यम वर्ग का भला होने वाला नही है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष के साथ साथ तमाम कांग्रेसी नेताओ ने बजट की निंदा की है। वही आयकर व्यापारकर से जुडे अधिवक्ताओ ने भी इस बजट की निंदा की है।
*ब्यूरो रिपोर्ट- मोहम्माद साबिर*
