TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

ग्राम पंचायत प्रधान गांव की जनता के साथ घोर कर रहा अन्याय




फर्रुखाबाद नवाबगंज


विकासखंड नवाबगंज के गांव कुतुबुद्दीनपुर में जनता के साथ घोर अन्याय होता नजर आ रहा है जिस पर जिला प्रशासन किसी प्रकार की कोई भी कार्यवाही करते हुए नजर नहीं आ रहे और ग्राम विकास अधिकारी व प्रधान मिलकर के गांव की जनता का घोर शोषण कर रहे हैं और गांव में किसी प्रकार का कोई भी विकास नजर नहीं आ रहा है और कागजों में विकास की गंगा बह रही है और गांव में देखा गया उसमें जनता के साथ अन्याय हो रहा है जिस पर जिला प्रशासन चैन की नींद देते नजर आ रहा है लोगों का कहना है कि गांव में प्रधान ने अपने लोगों का विकास कराया है और जो लोग उनको चुनाव में वोट देते हुए नजर नहीं आए हैं उन लोगों का विकास नहीं कराया जा रहा है गांव में हैंड पंप 6 महीने से खराब पड़ा हुआ है जिस पर कोई भी किसी प्रकार की मरम्मत नहीं कराई गई है और ग्राम प्रधान ने अपनी दबंगई के बल पर हैंडपंप का




कुछ हिस्सा खुलवा करके अपने घर पर रखवा लिया है जिससे पानी पीने के लिए लोग इधर उधर भटकते नजर आ रहे हैं एक दूसरे के नल से पानी लेने जाते हैं मोहल्ले वालों का कहना है की ग्राम प्रधान अपनी मर्जी से कार्य करवा रहे हैं वहीं पर कुछ लोग रास्ता निकलने में भी दिक्कत का सामना कर रहे हैं गांव की गलियां कीचड़ से लबालब नजर आ रही है जिसमें पानी निकलने की कोई भी रास्ता नहीं है ग्राम प्रधान नाली बनवाने में असहाय नजर आ रहे हैं और गांव में नाली ना होने के कारण रास्ते पर भारी मात्रा में जलभराव हो जाता है किसी के चलते हुए लोग अपने घरों में जाते समय परेशानी का सामना कर रहे हैं लोग निकल नहीं पा रहे हैं इधर उधर से बचाकर के निकलते नजर आ रहे हैं ग्राम प्रधान आराम से चैन की नींद सो रहे हैं जनता की ओर अन्याय हो रहा है और गांव में कुछ विकास कराया है जिसमें सीसी गली बनवाई गई हैं उनमें दो 3 इंच मसाला डलवाया गया है सारा रुपया ग्राम प्रधान ग्राम विकास अधिकारी मिलकर के काट रहे हैं और कुछ कार्य मनरेगा के तहत कराकर के दो वित्तीय वर्ष मैं रुपया निकाला गया है स्कूल के लिए सिर्फ 8 ट्राली मिट्टी डलवाई गई है और 70000 रुपए की लागत दिखा करके दो बार रुपया निकाला गया है जिस पर जिला प्रशासन किसी प्रकार की कोई भी कार्यवाही नहीं कर रहा है

भले ही भारत सरकार व राज्य सरकार घर घर पानी पहुंचाने की बात कर रही हो लेकिन ग्राम प्रधान जनता का कर रहे शोषण
भले ही मोदी व योगी सरकार विकास की बात करते हो लेकिन ग्राम प्रधान जनता के साथ खेल खेल रहे हैं और जनता बेचारी गन्ने की तरह पिर रही है और जनता की ओर जिला प्रशासन किसी प्रकार की सुध नहीं ले रहा है जनता के साथ हो रहा खिलवाड़ ग्राम प्रधान संजीव यादव अपनी मनमानी से कार्य कर रहे हैं और गांव के विकास के लिए जो भी बजट आता है वह गांव के विकास में आधा ही नहीं लगाया जा रहा है

मोदी सरकार शौचालय पर चाहे जितना लगाए जोर प्रधान अपनी इच्छा शक्ति से कर रहे कार्य

ग्राम पंचायत में अभी तक श्री यादव ने
जो भीशौचालय बनवाए हैं उनमें किसी में एक गड्ढा है किसी में एक भी नहीं और किसी शौचालय में सीट ही नहीं रखी गई है जिससे गांव मैं अपनी मनमानी से कार्य हो रहा है और लगभग 20% लोगों की अभी तक शौचालय नहीं बनवाए गए हैं और इन लोगों का बजट से रुपया निकल चुका हैऔर कुछ लोगों का लिस्ट में नाम नहीं आया है उनका शौचालय बनवा दिया गया है और कुछ लोग ऐसे हैं जिनका लिस्ट में नाम है और आज तक शौचालय नहीं बनवाया गया है जिससे गांव की जनता के साथ धड़ल्ले से चल रहा है खिलवाड़ गांव का एक मोहल्ला जिसमें एक ही हैंडपंप वह भी 6 महीने से खराब और गांव का कुछ ऐसा जिसमें अभी है जलभराव फिर बरसात में यहां पर क्या होंगे हालात



ब्यूरो रिपोर्ट
परिमाल सिंह
आज तक 24 न्यूज़ चैनल