पत्रकार के घर में घुसकर लूटपाट मारपीट करने वाली थानाध्यक्षिका पर मुकदमा ,,फर्जीवाड़े में फसे जिला विकास अधिकारी
फर्रुखाबाद जहानगंज।
दैनिक आज के रिपोर्टर निलेश कुमार के घर में घुसकर लूटपाट व मारपीट करने वाली थानाध्यक्षिका पूनम जादौन आदि पुलिसकर्मियों के विरुद्ध अदालत में केस दार किया गया है थाना जहानगंज के ग्राम रठौरा मोहद्दीनपुर निवासी निलेश कुमार पुत्र महेंद्र पाल ने स्पेशल जज डकैती की अदालत में
दायर किए गए मुकदमे में जहानगंज थानाध्यक्षिका पूनम जादौन उप निरीक्षक विश्वनाथ आर्य सिपाही राजेश कुमार बंजारा अजय तेवतिया महिला सिपाही रचना एवं ड्राइवर रामप्रताप को आरोपी बनाया है नीलेश दैनिक आज का पत्रकार है उसके पास जहानगंज क्षेत्र की आज अखबार की एजेंसी भी है 2 फरवरी की बीती रात 10:00 बजे आरोपी दरवाजा खुलवा करके नीलेश के घर में घुस गए और उन लोगों ने नीलेश के घर में रुपए व जेवरात निकाल लिए और नीलेश कुमार की जमकर पिटाई की और उसे पकड़ कर के थाने में ले गई और वहां पर भी नीलेश को धमकाया और उसके साथ मारपीट की
ब्यूरो रिपोर्ट
परिमाल सिंह
आज तक 24 न्यूज़ चैनल
एवं सनसनी न्यूज़ पेपर
