TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

एस पी ने फीटा काट कर हनुमान मंदिर का किया लोकार्पण


मेरापुर फर्रुखाबाद

। एसपी अनिल कुमार  मिश्रा ने करीब 4:20 बजे मेरापुर थाने पंहुच कर थाना परिसर में बने हनुमान मंदिर का लोकार्पण किया। बाद में बजरंग बली की मूर्ति के सामने  पूजा अर्चना की। और उन्होंने बताया कि हमारे व्दारा आर के रावत को


मंदिर की मरम्मत कराने के लिये कहा गया था।और उन्होंने मंदिर कार्य करके दिखाया। वह संकल्पित व्यक्ति हैं।



और वह कुछ करके दिखायेंगे।
 *एसपी ने वार्षिक निरीक्षण किया चौकीदार व कांस्टेबलों को दिया इनाम*


मेरापुर में हनुमान मंदिर का लोकार्पण करने के बाद एसपी ने थाना परिसर का भ्रमण किया और साफ सफाई का जायजा लिया।


रसोई घर में उन्होंने जाकर देखा रसोईघर के बरामदे को दाएं बाएं से बंद कराने के निर्देश दिए वहीं गैस चूल्हे पर कुकर में


दाल बन रही थी उसे देखकर बावर्ची से पूछा कि इसमें क्या बन रहा है तो उसने बताया कि अरहर की दाल बन रही है।
थाना परिसर में बने शौचालय के अंदर जाकर देखा।



जिसके बाद पुलिसकर्मियों के आवासों को देखा फिर उसके बाद तो मंजिल वाले आवासों पर पहुंचे जहां थाना अध्यक्ष के


हमराह सिपाही अखिलेश कुमार जादौन बा संजीव कुमार की आवाज के अंदर घुस कर देखा तो उन्हें साफ सफाई अच्छी लगी उन्होंने कहा कि आवासों की इतनी अच्छी साफ-सफाई


है इसमें रहने वाला कितना अच्छा हुआ इस पर उन्होंने 200- 200 रुपए इनाम में देने की घोषणा की।
वहीं थाना परिसर में खड़े वाहनों का 15 दिन के अंदर निस्तारण करने का आदेश दिया।


*दो दो सौ रुपए इनाम में मिले चौकीदारों को* मेरापुर में चंद्रपाल ,प्रेम बाबू, पप्पू आदि नौ चौकीदारों को देखकर उन्हें कतार में खड़ा करके पूछा कि आप लोगों का वेतन बढ़ा तो उन्होंने बताया जी सर मेरा वेतन बढ़ गया है।
थाने में सूचना देते हो जी थाने में सूचना देता हूं।
आप लोगों ने अभी तक अपने थानाध्यक्ष को कोई महत्वपूर्ण जानकारी दी। तो बताया गया कि सर जानकारी देता रहता हूं। जैसे नाजायज असहले एवं शराब बेचे जाने की जानकारी देते हो। नहीं देते हो तो दिया करो।
जानकारियां दोगे तो जनता आपसे डरेगी आपके सामने कोई गलत काम नहीं करेगी। आप लोगों की आवाज में बहुत ताकत है आप लोगों की आवाज शासन तक पहुंचती है इस ताकत का उपयोग किया करो जिससे आप लोगों के सामने कोई गलत काम ना कर सके।
वही एक चौकीदार साफा नहीं लगाया था। तो से पूछा आपका साफा कहां है। सर खुल गया था इसलिए रख दिया।
उनकी कार्यशैली से खुश होकर पुलिस अधीक्षक ने चौकीदारों को दो-दो सौ ₹  इनाम में देने की घोषणा की। इस पर सुसज्जित व सुचारू ईमानदार थानाध्यक्ष आरके रावत ने अपनी जेब से 2  हजार का नोट निकाल कर चौकीदार किशनपाल को दे दिया। और कहा कि आप लोग आपस में बांट लेना।



इस पर पुलिस अधीक्षक बहुत खुश हुए और थाना अध्यक्ष को धन्यवाद दिया।
कार्यालय के अंदर जाकर देखा और वहां खड़ी महिला कांस्टेबल किरन की नेम प्लेट पर इंग्लिश में उसका नाम लिखा था। इस पर उससे पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आप या तो यह नेम प्लेट हिंदी में बनवाओ या फिर इसमें दोनों भाषाएं लिखवाओ।


इंग्लिश में नाम लिखा है इससे लगता है कि आपके अंदर हिंदुत्व की भावना कम है।
तो कांस्टेबल ने कहा कि नहीं सर मेरे अंदर हिंदुत्व की भावना बिल्कुल कम नहीं है।
और उन्होंने फिर कार्यालय के बरामदे में खड़ी महिला कांस्टेबल रुखसार खान से पूछा कि कल लास्ट में कौन आया था । तो उसने बता दिया
वही आरके रावत को निर्देश दिए की आगुंतक रजिस्टर में अब आने जाने वाले का नाम पता और काम एवं समय डाला


जाएगा कि वह किस काम से आया था।
इस रजिस्टर में अब पत्रकार बंधुओं के आने जाने का समय और किस चीज की जानकारी लेने आए थे । वह भी लिखा जाएगा और कितने समय आए थे।
सीसीटीवी कैमरों के बारे में भी जानकारी ली और थानाध्यक्ष से आने जाने वालों की तस्वीरें कैमरे में कैद होने की जानकारी ली।
4 नंबर रजिस्टर, क्राइम रजिस्टर  समाधान दिवस रजिस्टर ,तहसील दिवस रजिस्टर  तैयार रजिस्टर आदि रजिस्टरों को चेक किया।
शौचालय के सामने लगे हैंडपंप को उपनिरीक्षक सुहेल खान से चलवा कर देखा तो देर से पानी निकला। इस पर उन्होंने रिबोर कराने के निर्देश दिए। और मेन गेट के समीप छोटे से गेट को बंद कराने के निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि रजिस्टरों में विशेष कमी नहीं पाई गई है । वाहनों की नीलामी के लिए भी निर्देशित किया


गया है। साफ सफाई  के लिए भी  कह दिया गया है  लेकिन उन्होंने  साफ सफाई के लिए काफी प्रयास किया है। और करके दिखाया है। और सभी कुछ सही पाया गया है। क्योंकि मैं पहले आया था ।तो काफी गंदगी थी। थानाध्यक्ष एक संकल्पित व्यक्ति हैं वह जिस बात का संकल्प ले लेते हैं वह कर के दिखाते हैं।
ब्यूरो रिपोर्ट शैलेन्द्र वर्मा सोनू राजपूत की रिपोर्ट