TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

युवक ने घर में घुसकर विधवा का फाड़ा ब्लाउज छेड़छाड़ में मामला दर्ज


मेरापुर फर्रुखाबाद ।

थाना क्षेत्र के (पिलखना) मजरा के एक गांव निवासिनी विधवा राजकुमारी  शाक्य ने इसी मजरा के गांव नगला भटाह निवासी युवक सचिन कुमार यादव पुत्र अशोक कुमार के विरुद्ध 452 ,354 ,323 ,504 ,506 इत्यादि धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया है।
आरोप है कि बीती 27 फरवरी की रात 8:00 बजे विधवा अपने घर पर अकेली थी। इसी समय युवक सचिन उसके घर में घुसकर उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। और उसका ब्लॉक फाड़ दिया। छेड़छाड़ किए जाने  का विरोध करने पर युवक उसके साथ मारपीट करने लगा । तभी वह चीखने चिल्लाने लगी। चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर गांव के काफी लोग एकत्रित हो गए तभी युवक जानमाल की धमकी


देकर मौके से भाग गया।
 पति पवन कुमार शाक्य ने बीते 2 वर्ष पूर्व पत्नी राजकुमारी से कहासुनी हो जाने पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।
थाना अध्यक्ष आरके रावत ने बताया की इस मामले में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
 युवक के घर पर कई बार दविश दी गई। लेकिन युवक मेरे हत्ते नहीं चढ़ा। जल्द से जल्द युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
 ब्यूरो रिपोर्ट सोनू राजपूत की रिपोर्ट