एसडीएम के निर्देश पर एस ओ ने अवैध कब्जे हटवाय
मेरापुर फर्रुखाबाद ।
सदर एसडीएम के निर्देश पर कैंसिल पट्टों की जमीन से कब्जेदारों के कब्जे हटवाए गए।
थाना क्षेत्र के गांव बरखिरिया निवासी आजाद सिंह सहित
आठ ग्रामीणों को कई वर्ष पूर्व जमीन के पट्टे दिये गये थे।
पूर्व में ही सभी पट्टे निरस्त कर दिये गये हैं।
पट्टे के समय से ही नामित ग्रामीणों के कब्जे हैं।
सदर एस डी एम ने कैंसिल पट्टों की जमीनों को खाली कराने के निर्देश हैं।
उनके निर्देश पर थाना अध्यक्ष आर के रावत ,दरोगा सुहेल खां,हमराह सिपाई अखलेश कुमार जादौन एवं संजीव कुमार ने मौके पर पंहुच कर पट्टे वाली जमीन से ग्रामीणों के कब्जे हटवा दिये।
ब्यूरो रिपोर्ट शैलेन्द्र वर्मा सोनू राजपूत की रिपोर्ट

