संजय बिधायक के सराय अकिल कार्यालय में उमड़ी फरियादियों की भीड़
*कौशाम्बी*
विधायक चायल संजय कुमार गुप्ता ने शनिवार को सराय अकिल स्थिति बिधायक कार्यालय में जनसुनवाई का कार्यक्रम आयोजित किया जनसुनवाई के इस कार्यक्रम में 237 पीड़ितों ने शिकायतें दर्ज कराते हुए बिधायक को शिकायती पत्र दे कर न्याय की फरियाद की
पीड़ितों की बातों को सुनकर 15 शिकायतों का विधायक चायल ने मौके पर ही निस्तारण करा दिया शेष बची शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को पत्र के माध्यम से उन्होंने निर्देशित किया कि इन सभी समस्याओं का तत्काल निस्तारण कर मुझे अवगत कराएं।
शिकायतों में मुख्य रूप से अनीता देवी मुस्तफाबाद से अपने गांव के ही दर्जनों महिलाओं के साथ विधायक चायल से मिलकर अपनी गांव की रास्ते व नाली जैसी समस्याओं को अवगत कराया कि आज तक हमारे मोहल्ले में खड़ंजा नही बना,
सरायअकिल से पिंटू ने अपनी गंभीर बीमारी हेतु इलाज के लिए प्रार्थना पत्र दिया विधायक चायल ने गंभीर बीमारी को देखते हुए तत्काल शासन को इलाज हेतु पत्र लिखा, रामसिंह पेरई से लक्ष्मी देवी गौरा से रामकली पनारा गोपालपुर से संगीता देवी दरियाव का पूरा से श्याम बाबू पुरखास से प्रधानमंत्री आवास हेतु प्रार्थना पत्र दिया और कहा कि हम सभी पात्र हैं हमारी जांच करा कर हमें प्रधानमंत्री आवास दिया जाए
फरियादियों में रानी देवी सराय अकिल से जो कि नेत्रहीन है आर्थिक सहायता के लिए विधायक चायल से मदद की गुहार लगाई, सावित्री देवी चंदा देवी निर्मला देवी ने बताया कि बिजली का कनेक्शन हम सभी का हुआ भी नहीं और बिजली विभाग वालों ने मीटर लगा दिया इन सभी समस्याओं को विधायक संजय गुप्ता ने गंभीरता से लेते हुए निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया |
*ब्यूरो रिपोर्टर मोहम्माद साबिर*
