TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

समस्याओं का निस्तारण शासन की प्राथमिकता पर हो- डीएम



*जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने समाधान दिवस के अवसर पर थाना चरवा तथा थाना पिपरी पहुंचकर जन शिकायतों को सुना*

*कौशाम्बी।*


 जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा एवं पुलिस अधीक्षक श्री अभिनन्दन समाधान दिवस के अवसर पर थाना चरवा तथा थाना पिपरी पहुंचकर जन समस्याओं की सुनवाई की। समाधान दिवस के अवसर पर थाना पिपरी में कुल 05 शिकायतें दर्ज करायी गयी जिनमें से 02 शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। इसी तरह से थाना चरवा में कुल 06 शिकायतें दर्ज करायी गयी।



दोनों थानो की शेष शिकायतों के निस्तारण हेतु जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने राजस्व एंव पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर टीम को मौके पर जाकर शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारित करने का निर्देश दिया है।
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जन समस्याओं का निस्तारण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता पर है शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एंव समयबद्धता के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदाशीनता न बरती जाये।

*ब्यूरो रिपोर्टर मोहम्माद साबिर*