*पुलिस के आने की खबर पर मिन्टों में मंसूर अली पार्क मे इकठ्ठा होती है भीड़*
*प्रयागराज*|
|मंसूर अली पार्क में आज २१ वें दिन भी एनपीआर,एनआरसी और सीएए को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन बिना किसी रुकावट के जारी रहा।देर रात तक़रीबन २:३० बजे अचानक भारी पुलिस बल के मंसूर अली पार्क को घेर लेने की खबर पर मिन्टों में हज़ारों लोग मंसूर अली पार्क को कूच कर धरना स्थल पर जमा हो गए।बता दें की मंसूर अली पार्क में गत १२जनवरी को दिन में ढ़ाई बजे मात्र नौ दस महिलाओं ने धरना की शुरुआत की थी।और उसी दिन से लगातार लोगों का हुजूम लगना शुरु हुआ जो आज २१ वें दिन भी भारी जमावड़े के साथ जारी है।सै०मो०अस्करी ने बताया की कल देर रात मंसूर अली पार्क के पीछे की गली में किसी
बच्चे ने पटाखा बजा दिया।हालांकि जब तक लोग उस ओर जाते धूल के ग़ुबार के बीच कोई वहाँ नज़र नहीं आया।अफवाहों का बाज़ार गर्म हो गया देखते देखते बड़ी संख्या मे लोग पहोँच गए।मामला पटाखा बजने का पताक्षचलने पर लोगों ने राहत की साँस ली और धीरे धीरे भीड़ कम हो गई। लेकिन अचानक देर रात तक़रीबन ढाई बजे के आस पास पुलिस के मंसूर अली पार्क को घेर लेने की खबर मोहल्लों मोहल्लों में जैसे जैसे पहोँची लोग भाग भाग कर भारी भीड़ के साथ पहोँच गए।लोगों का कहना है की अब हम सजग हो गए हैं।इस आन्दोलन ने हमारे में जो जज़बा पैदा कर दिया है उस्से हम अब न तो लाठी से और न गोली से डरने वाले हैं ।इसका जीता जागता प्रमाण जामिया में सिरफिरे युवक के द्वारा तानी गई पिस्तौल के आगे सीना तान कर गोली का शिकार बना नौजवान दे चूका है।अब हम भी आर पार की लड़ाई के लिए सीने पर गोली खाने को तय्यार हैं।वहीं आज रिहाई मंच के सीनीयर अधिवक्ता शोएब साहब भी पहोँचे और प्रदर्शनकारीयों को सम्बोधित किया।वहीं छात्र संघ के प्रतिनिधी,सामाजिक संगठनों,राजनितिक दलों व नाट्य मण्डलीय के सदस्य भी मंसूर अली पार्क में चल रहे आन्दोलन के सपोर्ट में पहोँचे।प्रदर्शन के २१ वें दिन भी कई क्षेत्रों से महिलाएँ तिरंगा जुलूस लेकर मंसूर अली पार्क पहुँचीं।
भवदीय
सै०मो०अस्करी
*ब्यूरो रिपोर्ट- मोहम्माद साबिर*
