रविदासिया संगठन की बैठक
मोरवा /ताजपुर /समस्तीपुर।
मोरवा प्रखंड के सारंगपुर पूर्वी पंचायत में बुधवार को रविदासिया संगठन की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से दिनांक 9 फरवरी को भारत के परम संत शिरोमणि संत रविदास की जयंती हर्षोल्लास पूर्वक मनाने का निर्णय लिया गया। इसकी अध्यक्षता करते हुए संयोजक मनोज कुमार राम ने बताया कि रविदास जयंती समारोह का उद्घाटन जदयू के राष्ट्रीय सचिव एवं मोरवा विधानसभा क्षेत्र के विधायक विद्यासागर सिंह निषाद करेंगे। जबकि मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि में जिला परिषद अध्यक्ष प्रेमलता जी, जिला पार्षद राजकेश्वर पासवान ,श्वेता यादव, प्रमुख स्मिता
शर्मा, उप प्रमुख रेखा देवी, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष सह पूर्व विधायक प्रो शील कुमार राय, सहित संपूर्ण जिला एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे। बैठक को सुधाकर राम, दिवाकर राम, विकास कुमार, कामेश्वर राम, श्रीचंद्र रामचंद्र राम ,मनोज कुमार राम, वशिष्ठ पासवान, कमल पासवान आदि ने संबोधित किया ।मौके पर रविदासिया संगठन के सभी कार्यकर्ता सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।
समस्तीपुर से अब्दुल कादिर की रिपोर्ट
