जनविरोधी कानून लाकर मोदी-शाह ने देश में अशांति फैला दिया- आजम हुसैन
समस्तीपुर। 6 फरवरी।
सीएए, एनआरसी एवं एनपीआर वापस लेने की मांग पर संविधान बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले समाहरणालय के समक्ष सरकारी बस स्टैंड में 10 जनवरी से शुरू सत्याग्रह आंदोलन गुरुवार को 28 वें दिन भी अनवरत जारी रहा। मौके पर सुरेंद्र प्रसाद सिंह, आजम हुसैन एवं शाहिद रजा की तीन सदस्यीये अध्यक्षमंडली की अध्यक्षता में सभा का आयोजन किया गया। संचालन शाद अहमद एवं खालिद अनवर ने किया। मो० अफरोज, मो० रजा, पप्पू खान, मो० रुबैद, तनवीर अख्तर, मो० तौकीर, नौशाद खान, मसीर आलम सिद्दीकी, मो० फरमान, रामविनोद पासवान, अशोक यादव, सादिया, कारी अनवर काशमी,राकेश राय, मो० युसूफ, डॉ० खुर्शीद खैर, नगमा अहमदी, ताल्हा मिनहाज, अनस तनवीर, सत्यनारायण सिंह, कहकशां नाज, फैजुर रहमान फैज, उजमा रहीम, नसरीन अंजूम, तरन्नुम, आलिया, आयशा, उजाला रहीम, मो० शहनवाज असगर समेत अन्य दलों एवं संगठनों के
नेताओं ने सभा को संबोधित किया।
सभा को संबोधित करते हुए अपने अध्यक्षीय भाषण में प्रो० आजम हुसैन ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून, नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटीजन और नेशनल पापुलेशन रजिस्टर लाकर मोदी-शाह ने देश में अशांति फैला दिया है। इनके कारगुजारी के खिलाफ संपूर्ण देश आंदोलन के आगोश में है। इस जनविरोधी कानून के कारण असम में 20 लाख से अधिक लोग एनआरसी से बाहर हो गए। इसमें 13 लाख से अधिक गैर मुस्लिम समुदाय के लोग हैं। इससे देशभर के लोग डरे हुए हैं। आंदोलन से घिरी भाजपा सरकार लोकसभा में चर्चा के दौरान तत्काल एनआरसी नहीं लाने की बात कह कर लोगों को गुमराह कर रही है। सरकार बिल्कुल स्पष्ट करें कि एनआरसी समेत अन्य सभी नागरिकता कानून कभी नहीं लाया जाएगा। एक प्रस्ताव पारित कर सत्याग्रह आंदोलन को प्रशासन द्वारा तंग- तबाह करने की निंदा की गई साथ ही सत्याग्रह आंदोलन अनवरत जारी रखने की घोषणा की गई।
समस्तीपुर से अब्दुल कादिर की रिपोर्ट
