*# ताजपुर के शाहीन बाग में 16जनवरी से जारी सत्याग्रह आज 65 वां दिन भी जारी ।
ताजपुर /समस्तीपुर । 18 मार्च 2020 ।
एनआरसी-सीएए-एनपीआर के खिलाफ आज बुधवार को 65 वा दिन भी इंसाफ मंच के बैनर तले ताजपुर का अनिश्चतकालीन सत्याग्रह जारी रहा।
आज के सभा की अधयक्षता आफताब अहमद एवं मंच संचालन शहजाद अहमद ने की। वहीं वक्ता में कहकशां गौहै, डॉ0 नाजीर सददरी 'उपेंद्र राय' लड्डू भाई, फैयाज अहमद, कारी अनवार साहब, लाल बीबी, नसीमा खातुन, संजीदा खातुन, शाइस्ता प्रवीण, रुखसार प्रवीण आदि वक्ता ने कहा कि सी ए ए को लाने का मकसद बीजेपी का देश के संविधान के खेलाफ़ खुले तौर पर मनुवादी व्यवस्था को स्थापित करने की मुकम्मल साज़िश है।
आज के वक्ता कहकशां गौहर ने सभा को संबोधित करते हुए कहा के आर एस एस के संसथापक सावरकर और गोलब्रकर है जिन्हों ने आजादी की लड़ाई में अंग्रेजों का साथ दिया ये हमेशा से संविधान के खेलाफ थे और ये मनुस्मृति को इस देश का संविधान बना चाहते थे ये वही मनुस्मृति है जिस में लिखा है के अगर कोई दलित मनुस्मृति को छु ले तो उसके कान में शीशा पिघलाकर डाला जाएगा उस समय तो ये मनुस्मृति को ना लासके लेकिन आज ये बीजेपी उसी मनुस्मृति को लाकर गोलबरकर सावरकर के सपनों को पूरा करना चाहती है अगर ऐसा हुआ तो सिर्फ मुस्लिमों को ही नहीं बल्कि सभी दलित महादाली, पिछड़े जाती के हिन्दुओं को नोकसनान होगा इस लिए ये लड़ाई सिर्फ मुस्लिम की नहीं बल्कि सभी की है। सम्बोधित करते हुए वहीं कहां के दिल्ली में जब भाजपा का कार्यकर्ता खुलेआम सड़क पर पुलिस के सामने जामिया के छात्र पर गोली चलता है तो पुलिस उसे देखती रहती है जब उसे पकड़ा जाता है तो उसे सरकारी मेहमान की तरह हसीना अतिथिशाला में रखा जाता है जो सरकार की मंशा को दर्शाता है।
आज के मुख्य रूप सत्याग्रह स्थल पर मौजूद रहने वालों में वरिष्ठ राजद नेता अरमान सदरी,हाजी मुराद,हम्माद सदरी सेराज आलम , नूरूज़ज़ोहा आफो, आसिफ होदा,अजमत,सरफराज अहमद,मुश्ताक ताजपुरी,आसिफ उस्मानी 'आरिफ रजा, मुजाहिद हुसैन, मो0 समीउल्लाह, नासिर नुरैन थे,
जबकि मौके पर अभिभावक इकबाल अहमद,दिलदार हुसैन,आकिल इकबाल, डॉ फखरूलहोदा,हस्सान सदरी,आसिफ होदा,हाजी फ़िरदौस,मनव्वर साहेब,सरफराज भाई ,मिंटू भाई,अफकार अहमद , जाहिद आलम,शाहाब अनवर,शादाब भाई,,राजन भाई,हसरत भाई, तारा भाई, समेत काफी संख्या में लोग मौजूद थे।
समस्तीपुर से अब्दुल कादिर की रिपोर्ट

