TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

कोरोना से बचाव व जागरूकता अभियान में अग्रीम मोर्चे पर रहेगा सत्याग्रह समिति- डा० खुर्शीद खैर



समस्तीपुर । 18 मार्च 2020 ।

  सीएए, एनआरसी एवं एनपीआर वापस लेने की मांग संविधान बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले गत 10 जनवरी से समाहरणालय के समक्ष शुरू सत्याग्रह आंदोलन बुधवार को 69 वें दिन भी अनवरत जारी रहा. मौके पर कोरोना वायरस से बचाव को लेकर जारी जागरूकता शिविर में बड़ी संख्या में दूर देहात के साथ आस-पड़ोस के लोगों ने शिविर में भाग लिया.
बतौर प्रशिक्षक डॉ खुर्शीद खैर, डॉ०एसएमए इमाम, नासरीन अंजुम, सादिया जैनब, नौशाद अख्तर आदि कहा कि 20 सेकेंड तक झागदार या फेन युक्त साबुन से दिन भर में 5-6 बार हाथ धोकर, अल्कोहल युक्त सैनिटाइजर का प्रयोग कर, बुखार-सर्दी-खांसी-छींक वाले व्यक्ति से दूरी बनाकर, भीड़भाड़ वाली जगह पर जाने से परहेज कर, आंख- नाक- चेहरे को बार-बार छूने से परहेज कर, गर्म पानी का सेवन कर, अनावश्यक यात्रा से परहेज कर, मास्क लगाकर, ठंड एवं बासी खाने से परहेज कर, नियमित रूप से कपड़े धोकर उपयोग कर, कमरा हवादार व धूपदार रखकर, साफ-सफाई आदि की बेहतर व्यवस्था कर कोरोना से बचा जा सकता है. शाहबाज न्याजी, शादमान हसन, मो० इरशाद, खालिद अनवर, मो० रूबैद, मो० नन्हें, मो० तमन्ने, जमशेद अहमद, मो० शारीक अब्दुल्ला,मो० मेराज आलम, सुरेंद्र प्रसाद सिंह,  अजय कुमार, सत्यनारायण सिंह, सुनील कुमार, संजय कुमार, अकबर अली समेत अन्य गणमान्य व्यक्ति शिविर में भाग लिये.
 डा० खुर्शीद खैर ने कहा कि कोरोना के रोकथाम को लेकर सत्याग्रह समिति बचाव व जागरूकता कार्यक्रम में जिला प्रशासन एवं सरकार को अग्रीम मोर्चे पर रहकर सहयोग करेगी. उन्होंने अन्य संगठनों से भी अपील की कि कोरोना से बचाव हेतु वे नि: शुल्क मास्क, सैनिटाईजर, फिनाईल, डिटाल आदि ग्रामीण गरीबों के बीच वितरण कर उन्हें जागरुक करने में प्रशासन और सरकार को सहयोग दें।


समस्तीपुर से अब्दुल कादिर की रिपोर्ट