*# श्रद्धांजलि सह पुष्पांजलि आयोजित *#
समस्तीपुर । 17 मार्च 2020 ।
पत्रकार ओम प्रकाश यादव उर्फ चुनचुन यादव के पिताजी व समस्तीपुर रेल कारखाना स्टोर्स के अवकाशप्राप्त कर्मी स्मृति -शेष रामनन्दन राय जी के द्वादशा /पगड़ी बंधन के मौके पर "श्रद्धांजलि -सह-पुष्पांजलि सभा" आयोजित की गयी l
अध्यक्षता रेलवे ट्रेड यूनियन नेता (ECRKU) एस.के.निराला , संचालन स्थानीय विधायक के प्रेस प्रतिनिधि राकेश कुमार ठाकुर तथा धन्यवाद् ज्ञापन पत्रकार ओमप्रकाश यादव उर्फ चुनचुन यादव ने की l उनके तैल्य चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया गया तथा कार्यक्रम के अंत में 02 मिनट का मौन रख कर शोक प्रकट किया गया l " श्रद्धा -सुमन" अर्पित करते हुए समस्तीपुर केंद्रीय सहकारिता बैंक के अध्यक्ष विनोद कुमार राय , बिहार संस्कृत बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष डाo दुर्गेश राय तथा पूर्व विधान पार्षद रोमा भारती ने कहा कि स्मृति शेष रामनन्दन राय जी बेहद मिलनसार तथा गरीबो के मददगार थे l एक लोकप्रिय समाजसेवी , चर्चित रेलवे ट्रेड यूनियन नेता तथा समाजिक सद्भाव के मजबूत स्तम्भ के रूप में रामनन्दन बाबू सदैव याद किए जाते रहेंगे l श्रद्धांजलि सभा को समस्तीपुर केंद्रीय सहकारिता बैंक के अध्यक्ष विनोद कुमार राय, बिहार संस्कृत बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष डाo दुर्गेश राय, पूर्व विधान पार्षद रोमा भारती, स्थानीय विधायक के प्रेस प्रतिनिधि राकेश कुमार ठाकुर , सकरा विधायक प्रतिनिधि शशि भूषण यादव , रेलवे ट्रेड यूनियन (ECRKU) नेता एस. के.निराला , समस्तीपुर सरपंच संघ के प्रखंड अध्यक्ष विष्णु राय, जद यू नेता मोo तकी अख्तर, प्रोफेसर दिनेश्वर राय, संवेदक -सह-समाजसेवी रूहुल्लाह खान गुड्डू , पूर्व पंचायत समिति सदस्य रामविनोद पासवान , रौशन यादव , L.I.C के वरीय अभिकर्ता प्रमोद कुमार पप्पू , समाजसेवी रंजीत कुमार रम्भू , मनोज कुमार राय, विधा भूषण यादव , जयलाल राय , मनोज कुमार , मिथिलेश राय,सत्यनारायण राय, शिवनाथ राय, विनोद कुमार , ललन कुमार , चन्दन कुमार , प्रमोद कुमार , सुमित कुमार , मोo बशीर अहमद , मोo आसिफ इकबाल आदि ने सम्बोधित किया l
समस्तीपुर से अब्दुल कादिर की रिपोर्ट

