करोना को लेकर जनजागरूकता के लिए पीआरआई सदस्यों की बैठक
समस्तीपुर/मोरवा:-
प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं चिकित्सा पदाधिकारी के संयुक्त अध्यक्षता में पीआरआई सदस्यों की बैठक की गई।उक्त बैठक में बिभिन्न रोगों संक्रमण उसकी पहचान एवं बचाव के बारे में बिस्तार से चर्चा की गई।वंही करोना वायरस से सम्बंधित बिंदुओं पर चर्चा करते हुए लोगो मे जागरूकता को लेकर निम्न बिंदुओं पर जानकारी दिया।करोना वायरस एक फ्लू जैसी बीमारी है।
दिन भर में कई बार एक से दो घंटे समयअंतराल में हाथों को कमसे कम बीस सेकेंड साबुन एवं पानी से धोएं।साथ ही सेनेटाइजर का भी प्रयोग किया जा सकता है।खाँसते एवं छीकते समय अपने नाक और मुँह को टिसू या रुमाल से ढके।
इस्तेमाल किये गए टिसू को कूड़ेदान में ही फेके।यदि आपको खाँसी या जुकाम है तो चेहरे को कवर कर रखे।वेवजह अपनी आंख,नाक,व चेहरे को ना छुए।छूने के बाद हमेशा हाथो को अच्छी तरह साबुन व पानी से धोए।नियमित रुप से कपड़े धोए।कमरा साफ व हवादार बनाए।अगर खाँसी या बुखार के लक्षण हो या सांस लेने में तकलीफ हो तो तुरंत निकटम केंद्र जाए।यदि किसी ब्यक्ति को बुखार,खाँसी,या छीक आ रही है तो कमसे कम एक मीटर की दूरी बनाए,सार्वजनिक एवं खुले सरहं पर न थूके,हाथ मिलाने के बजाय नमश्ते करे,विदेश यात्रा से जो ब्यक्ति आये हो उनकी सूचना प्रभारी को दे,सोशल मीडिया पर अप्रमाणिक संदेशों को न फैलने एवं अन्य लोगो को मना करें,अधिक जानकारी के लिए टॉल फ्री नम्बर 104 पर सम्पर्क करने का निर्देश दिया।मौके प्रखंड विकास पदाधिकारी शिव शंकर राय,प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ आदर्श कुमार,फजले रब,पीआरआई सदस्य,बीएचएम एवं डब्लूएचओ सदस्य उपस्थित थे।
समस्तीपुर से अब्दुल कादिर की रिपोर्ट
