TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

झोपड़ी में आग लगने से सारा सामान हुआ राख पूरे गांव में सनसनी का माहौल ।

फर्रुखाबाद- मोहम्मदाबाद----

कोतवाली मोहम्मदाबाद के ग्राम मौधा मजरा नगला धीमर के किशन लाल की झोपड़ी में 4 बजे अचानक आग लग गई जिसमें किशन लाल के नगद दस हजार रुपए तथा दैनिक प्रयोग में आने वाले सामान जलकर राख हो गये


जिस समय आग लगी थी उस समय किशन लाल सरसों झोरने गया था किशन लाल का पुत्र पिंटू दूसरे के खेत में काम करने गया था ग्रामीणों ने मिलकर आग पर काबू पाया किशन लाल के पास इस झोपड़ी के अलावा कोई आवास नहीं है उसने बताया कि प्रधान और सचिव से क ई बार कालोनी के लिए कहा लेकिन नहीं दी बरसात और ओले में जो खेत बंटाई पर किया था उसकी भी फसल बर्बाद हो गई अभी तक भूखों मरने की ही नौबत थी लेकिन अब तो प्रधान और सचिव के कारण बच्चों को लेकर खुले आसमान में ही सोना पड़ेगा
-----------
व्यूरो रिपोर्ट बसारत खान की रिपोर्ट