TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

धरना 16वें दिन भी जारी विद्यालयों में लटके ताले।



समस्तीपुर/मोरवा:-

स्थानीय बीआरसी मोरवा परिसर में नियोजित शिक्षकों का धरना प्रदर्शन मंगलवार को लगातार 16वें दिन भी जारी रहा जिसकी अध्यक्षता बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के संयोजक सुमन कुमार झा एवं बिहार नगर पंचायत शिक्षक संघ के राजीव कुमार ने की। सभा को संबोधित करते हुए अध्यक्ष ने कहा कि बिहार सरकार कुंभकर्णी निद्रा का त्याग कर शिक्षकों की सभी जायज मांगों को स्वीकार करे एवं हड़ताल खत्म करवाये ताकि बिहार के सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत गरीब तबके के बच्चे शिक्षा एवं MDM से लाभान्वित हो सकें।
नहीं तो इन बच्चों के हजारों अमिभावक मुख्यमंत्री और शिक्षामंत्री को कभी माफ नहीं करेंगें। वहीं संचालक तनवीर आलम ने कहा कि मुख्यमंत्री जी होश में आ जाइए नहीं तो बिहार के शिक्षक एवं जनता दोनों में आप अलोकप्रिय हो जायेंगे और आपकी राजगद्दी छीन जाएगी। आपको  हर हाल में शिक्षकों को उनका वाजिव हक देना ही होगा अन्यथा बिहार की जनता आपको कभी माफ नहीं करेगी।राजीव पांडेय,मो अब्बास,रामनाथ कुमार,एसके आजाद,मो. तनवीर अलम,कमनी कुमारी,कृष्ण कन्हैया मिश्र,ज्ञान भास्कर,राज कुमार चौधरी,मिताली चौधरी,प्रेम कुमार, राजेश कुमार सदा,किरण कुमारी,शगुफ्ता प्रवीण,सुनील कुमार राम, चांदनी कुमारी,रेखा कुमारी,आदि सैंकड़ों शिक्षकों ने सबोधित किया।


समस्तीपुर से अब्दुल कादिर की रिपोर्ट