पुतला दहन में सामिल होंगे रालोसपा कार्यकर्ता
समस्तीपुर:-
राष्टीय लोक समता पार्टी के जिला अध्यक्ष अनंत कुशवाहा सोमवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि 03 मार्च,2020 तक बिहार राज्य शिक्षक समन्वय समिति के आह्वान पर जिले के लाखों नियोजित शिक्षक आज सोमवार को 15वे दिन अनिश्चित कालीन हड़ताल पर डटे हुए है।
लेकिन राज्य सरकार शिक्षको के मांगो को पूर्ण नही कर अविलम्ब हड़ताल को समाप्त कराने की बात कही।जिससे आक्रोशित सैकड़ों नियोजित शिक्षकों की हड़ताल समाप्त नही करने में विफल राज्य सरकार के खिलाफ नियोजित शिक्षको के मांगो के समर्थन को लेकर रालोसपा के सैकड़ो कार्यकर्ता बिहार सरकार के पुतला दहन 04 मार्च 2020 जिला स्तर पर करने का निर्णय लिया।जिसमे जिले के सैकड़ो कार्यकर्ता सामिल रहेंगे।
समस्तीपुर से अब्दुल कादिर की रिपोर्ट
