TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

नियोजित शिक्षकों का हड़ताल 14वें दिन भी जारी, भाकपा-माले प्रखंड सचिव अमित कुमार पार्टी नेताओं के साथ समर्थन देने पहुंचे।*



 शिक्षकों की मांग जायज, शीघ्र पूरी करें सरकार :- अमित कुमार*

  पूसा /समस्तीपुर 03 मार्च।

   बीआरसी कार्यालय के परिसर में जारी नियोजित शिक्षकों का अनिश्चितकालीन धरना मंगलवार को 14वें दिन भी जारी रहा। मंगलवार को भाकपा माले के प्रखंड सचिव अमित कुमार नियोजित शिक्षकों के हड़ताल को समर्थन देने पार्टी के युवा नेताओं के साथ धरना स्थल पर पहुंचे। इस दौरान बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति प्रखंड इकाई के अध्यक्ष अभय कुमार की अध्यक्षता में सभा आयोजित हुई।
सभा को संबोधित करते हुए भाकपा-माले के प्रखंड सचिव अमित कुमार ने कहा कि शिक्षकों की मांग जायज है। सरकार समान काम का समान वेतन शिक्षकों को हर हाल में दे। शिक्षकों की अहम जिम्मेदारी होती हैं बच्चों के भविष्य को बेहतर बनाने में,ऐसे में शिक्षकों के हड़ताल के बाद भी सरकार नींद में सोई हुई है। सरकार को नींद से जगकर शिक्षकों की मांग को मानना चाहिए ।  उन्होंने कहा कि बच्चों का भविष्य विद्यालय बंद होने से चौपट हो रहा है। उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि हर हाल में पहल कर शिक्षकों की मांग पूरा करें। उन्होंने शिक्षकों से अपील करते हुए कहा कि भाकपा-माले आपके साथ हैं। यदि  शीघ्र ही  नियोजित शिक्षकों की मांग पूरी नहीं की गई तो भाकपा-माले भी आंदोलन करेगी।