TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

बैठक में संविधान बचाओ आंदोलन को कमजोर करने की साजिश




समस्तीपुर:-

डॉ कन्हिया कुमार के ऊपर राजद्रोह का मुकदमा चलाने की स्वीकृति देने के बिरोध में गैर एनडीए दलों में प्रमुख दल माकपा,भाकपा(मा.),भाकपा(माले),रालोसपा के जिला नेतृत्व के कार्यकर्ताओं की बैठक मंगलवार को बंगाली टोला स्थित शिक्षा कार्यालय में की गई।वंही बैठक में वक्ताओं ने कन्हिया के ऊपर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और अमित शाह के साजिश के तहत देश की संविधान बचाओ आंदोलन को कमजोर करने की साजिश करार दिया।
सर्व सम्मति से निर्णय लिया कि राज्य स्तरीय प्रतिरोध मार्च के रूप में समस्तीपुर शहर में आगामी 06मार्च को 12 बजे दिन में स्टेशन चौक गांधी स्मारक से एक विशाल प्रतिरोध मार्च निकलकर समाहरणालय पर धरना दिया जाएगा।एवं जिला प्रशासन के साथ ही राज्य और केंद्र सरकार को एक मेमोरेंडम देने का निर्णय लिया।मौके पर उपस्थित वक्ताओं में भाकपा जिला सचिव सुरेंद्र कुमार सिंह,राज्य परिषद सदस्य बैधनाथ ठाकुर,जिला कार्यकारणी सदस्य सुधीर कुमार देव्,माकपा जिला सचिव रामाश्रय महतो,भाकपा माले जिला सचिव प्रो उमेश कुमार,रालोसपा जिला अध्यक्ष अनंत कुशवाहा,रंजीत कुमार,लाल बाबू महतो,कमलेश कमल सहित दर्जनों लोगों ने बैठक को सम्बोधित किया।वंही बैठक की अध्यक्षता भाकपा माले के राज्य सचिव मंडल सदस्य अजय कुमार ने किया।


समस्तीपुर से अब्दुल कादिर की रिपोर्ट