कासगंज ।
यू पी 112 कार्यालय जनपद कासगंज में तैनात 49 पुलिस कर्मियों जिसमे 26 पुरुष एवं 23 महिला आरक्षियों का 18 दिवसीय प्रशिक्षण समाप्त हुआ।
समापन आयोजन के दौरान पुलिस अधीक्षक कासगंज श्री सुशील घुले द्वारा प्रशिक्षण में उत्तीर्ण हुए कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर उज्जवल भविष्य की कामना की गई। इसके अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कासगंज द्वारा सभी पुलिस कर्मियों को ईमानदारी, लगन एवं मेहनत से अपने कर्तव्य का पालन हेतु प्रेरित किया गया। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक 112 एवं अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
रिपोर्ट आजतक24न्यूज
