TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

56 दिनों से जारी नागरिकता कानून वापस लो सत्याग्रह में सत्याग्रहियों की बढ़ रही भीड़


समस्तीपुर। ,5 मार्च'20
 संविधान बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले समाहरणालय के समक्ष नागरिकता कानून वापस लेने की मांग पर गत 10 जनवरी से शुरू सत्याग्रह आंदोलन गुरुवार को 56वें दिन भी अनवरत जारी रहा. सत्याग्रह में शामिल होने जिले के दूर- दराज क्षेत्रों से बड़ी संख्या में महिला -पुरुष पहुंचे. मौके पर अजय कुमार, मंजूरूल इस्लाम एवं सनोवर प्रवीण की 3 सदस्यीये अध्यक्षमंडली के द्वारा आहूत सभा की अध्यक्षता की गई. संचालन खुर्शीद खैर एवं सत्यनारायण सिंह ने किया.



खालिद अनवर, नसीम अब्दुल्ला खुर्शीद अहमद, पप्पू खान, मसीर आलम सिद्धकी, शाहिद रजा, शहनवाज असगर, मौलाना तनवीर, सुरेंद्र प्रसाद सिंह, सुनील कुमार, लोकेश राज, प्रीति कुमारी, गंगा प्रसाद पासवान, जानवी राय, मनीषा कुमारी , नसरीन अ़जूम, उमा रहीम, सादिया जैनब आदि ने भी सभा को संबोधित किया.
 अपने अध्यक्षीय भाषण में संयोजक अजय कुमार ने कहा कि सीएए, एनआरसी एवं एनपीआर असंवैधानिक कानून है. इसका विरोध देश के नागरिकों के अलावा विदेशी संस्थान भी कर रहे हैं. सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता भी इसके खिलाफ सड़क पर उतर रहे हैं. सरकार को इसे वापस लेना ही होगा।
ब्यूरो रिपोर्ट अब्दुल कादिर