TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

सत्याग्रह का 56 वां दिन भी जारी रहा




ताजपुर /समस्तीपुर। ताजपुर के शाहीन बाग में जारी
 "सत्याग्रह " को सम्बोधित करते हुए रजी अहमद ने कहा कि मोदी सरकार NRC, CAA और NPR जैसे कानून लाकर देश के नागरिकों में भेदभाव कर रही है.” l उन्होंने कहा कि संविधान की प्रस्तावना में ‘हम भारत के लोग’ का प्रयोग किया गया है किसी जाति व धर्म सूचक शब्द का प्रयोग नहीं किया गया।

आगे रजी अहमद ने कुरान एवं गीता पर चर्चा की। जबकि संविधान को इसी असल बहुलतावादी सोच को खत्म करने का प्रयास किया जा रहा है। यह कानून भारतीय संविधान में दिए समानता के मौलिक अधिकार के खिलाफ है।ये भारतीय समाज के विविधता वाले स्वरूप के साथ भी छेड़छाड़ करने वाला क़ानून है l उन्होंने कहा कि यह समानता व धर्मनिरपेक्षता तथा भारत और उसके संविधान के मूल मूल्यों को बनाए रखने की हमारी लड़ाई है l


उन्होंने 'हम होंगे कामयाब' के नारे के साथ अपने संक्षिप्त संबोधन का समापन किया। सत्याग्रह की अध्यक्षता मोo आफताब आलम 'हीरा', तथा संचालन संस्कृति राजद के जिला अध्यक्ष मोहम्मद फैयाज अहमद, तथा सहजाद अहमद ने किया मौके उपस्थित राजद जिला उपाध्यक्ष अरमान सदरी, दिलदार हुसैन , युवा राजद प्रदेश सचिव नुरुजजुहा आफो , संजय नायक, नवीन यादव, विनोद राय, मो0 राजन, मोo सरफराज़ अहमद,  मोo अहमद राजा उर्फ़ मिंटू , मो0 फैयाज बधौवी, मोo मुश्ताक,  मोo इकबाल, मो0 कुर्बान, अब्दुल मालिक, मोo सहजाद अहमद लूडो, मोo फैयाज , मोo सेराज आलम, वृजनंदन  राय राजू, मोo सरफराज़ अहमद,  रामकुमार राय, विधा भूषण यादव , जयलाल राय, राकेश यादव ,, मनोज कुमार राय, मोo परवेज आलम , मोo वशीर अहमद , मो0 कुर्बान, मोo आसिफ इकबाल,अब्दुल मालिक, मोo जाबिर , अली खान,शाहनवाज बक्श, सूफिया नाज़, मोo फिरोज, कारी अनवार साहब,  आसिफ होदा, मुश्ताक  ताजपुरी आदि ने सम्बोधित  किया।



समस्तीपुर से अब्दुल कादिर की रिपोर्ट