TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

भैंस चोर का पुलिस ने किया चालान


मेरापुर फर्रुखाबाद।

 मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के गांव हरसिंहपुर गोवा निवासी रोहित यादव पुत्र राकेश यादव को भैंस चोरी के आरोप में पुलिस ने चालान कर दिया।
बीते दिन रोहित के पास से मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव अचरिया बाकरपुर निवासी आदित्य प्रकाश गंगवार की चोरी गई भैंस बरामद हुई थी।

रोहित यादव को थाना अध्यक्ष आरके रावत अचरा चौकी इंचार्ज अच्छे लाल पाल कॉन्स्टेबल अखिलेश कुमार जादौन, एवं संजीव कुमार ने बीते दिन उक्त रोहित को भैंस सहित गिरफ्तार कर लिया था।
जिसके बाद थानाध्यक्ष आरके रावत  ने बीती शाम आदित्य प्रकाश गंगवार को थाने बुलाकर भैंस को उनकी सुपुर्दगी में दे दिया था। और वह थाने से अपनी भैंस को अपने घर ले गए थे।
मालुम हो कि आदित्य प्रकाश गंगवार कि 7 मार्च की रात करीब 10:00 बजे घर के सामने से अज्ञात चोर उनकी भैंस चुरा ले गए थे। इस संबंध में पुलिस ने आदित्य प्रकाश की तहरीर पर अज्ञात चोर के विरुद्ध भैंस चोरी का मुकदमा पंजीकृत किया था।
ब्यूरो रिपोर्ट शैलेंद्र वर्मा सोनू राजपूत की रिपोर्ट