सब को शिक्षा सब को काम रोटी कपड़ा और मकान बरना होगी नीन्द हराम-फैयाज अहमद | काला कानून के खिलाफ लड़ाई रहेगा जारी
ताजपुर 09 मार्च 2020
वसंस्कृतिक राजद के जिला अध्यक्ष मोहम्मद फैयाज अहमद ने कहा ये लड़ाई देश बचाने और संबिधान बचाने की है आज पूरे देश के अंदर करोड़ों लोग अपनी हक की लड़ाई में शामिल है
इस सभा की अध्यक्षता आफताब अहमद हीरा ने किया वही संचालन सहजाद अहमद एबं आफताब अहमद ने संयुक्त रूप से किया
देश के अंदर जो काला कानून सी ऐ ऐ, एन पी आर,और एन आर सी,बनाया है वो धर्म और जाती के नाम पर बनाया है ऐसे कानून के खिलाफ लोग जगह जगह धरना प्रदर्शन कर रहे है क्योंकि संविधान के ऐक्ट 14 और 15 के खिलाफ ये नियम बनाया है संविधान के आत्मा को कुचलने का साजिश ये भाजपा सरकार कर रही है और पूरे देश में मनुवादी सिस्टम लागू कर इस देश से दलित महादलित पिछड़ा बहुजन समाज और मुसलमानों को निकलना चाहती है इन्होंने कहा जब तक केंद्र सरकार इस जहरीली कानून को वापस नहीं लेती ये लड़ाई जारी रहेगी।
इस सभा में उपस्थित वक्ता के तौर पर राजद जिला उपाध्यक्ष अरमान सदरी,संस्कृतिक राजद के जिला अध्यक्ष मोहम्मद फैयाज अहमद, जिला कोषाध्यक्ष मोहम्मद साजिद, मोहम्मद आफताब, मोहम्मद नेसार, मोहम्मद अनस, मोहम्मद आफो, दिलदार हुसैन, मोहम्मद बुनने, राहुल राय, संजय नायक, नवीन कुमार, रजनीश कुमार ,आफताब अहमद लूडो, अली खान,मकसूद साहबआदि ने संबोधित किया।
समस्तीपुर से अब्दुल कादिर की रिपोर्ट
