सबको शिक्षा सबको काम, रोटी, कपड़ा और मकान वरना कर देंगे निंद हराम : फैयाज अहमद
ताजपुर/मस्तीपुर संस्कृतिक राजद के जिला अध्यक्ष मो0 फैयाज अहमद ने कहा की ये लड़ाई देश बचाने और संविधान बचाने की है आज पूरे देश के अंदर करोड़ों लोग अपनी हक की लड़ाई में शामिल है। सभा की अध्यक्षता आफताब अहमद उर्फ हीरा ने किया वही संचालन शहजाद अहमद एवं आफताब अहमद ने संयुक्त रूप से किया।
सभा को सम्बोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि देश के अंदर जो काला कानून सीएए, एनपीआर,और एनआरसी बनाया है वो धर्म और जाति के नाम पर बनाया है ऐसे कानून के खिलाफ लोग जगह जगह धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। क्योंकि संविधान के एक्ट 14 और 15 के खिलाफ ये नियम बनाया है संविधान के आत्मा को कुचलने का साजिश भाजपा सरकार कर रही है और पूरे देश में मनुवादी सिस्टम लागू कर इस देश से दलित, महादलित, पिछड़ा, बहुजन समाज और मुसलमानों को निकलना चाहती है उन्होंने कहा की जबतक केंद्र सरकार काला कानून को वापस नहीं लेती ये लड़ाई जारी रहेगी। सभा में उपस्थित वक्ता के तौर पर राजद जिला उपाध्यक्ष अरमान सदरी,संस्कृतिक राजद के जिला अध्यक्ष मो0 फैयाज अहमद, जिला कोषाध्यक्ष मो0 साजिद, मो0 आफताब, मो0 नेसार, मो0 अनस, मो0 आफो, दिलदार हुसैन, मो0 बुनने, राहुल राय, संजय नायक, नवीन कुमार, रजनीश कुमार, आफताब अहमद लूडो, अली खान,मकसूद आदि ने संबोधित किया।
ब्यूरो रिपोर्ट अब्दुल कादिर
