TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

निर्दोष कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी से गुस्साए माले कार्यकर्ता ने पुलिस उपाधीक्षक एवं इंसपेक्टर का पूतला फूंका



* 14 मार्च को एसपी के समक्ष प्रदर्शन- प्रो० उमेश कुमार

उजियारपुर /ऊ। ,9 मार्च'20
  झूठा मुकदमा 242/17 एवं 327/17 में ताबड़तोड़ छापेमारी कर भाकपा माले कार्यकर्ताओं महावीर पोद्दार (प्रखंड सचिव), बैजनाथ महतो, मो० आदील उर्फ बबलू, मो० रफीक की गिरफ्तारी के खिलाफ झूठा मुकदमा वापस लेने की मांग पर सोमवार को अंगारधाट चौक पर दलसिंहसराय डीएसपी कुंदन कुमार एवं इंस्पेक्टर धर्मपाल का पूतला दहन किया


गया. मौके पर दीलीप कुमार राय की अध्यक्षता में एक सभा का आयोजन किया गया. आइसा के गंगा पासवान, इनौस के मो० कमालुद्दीन, विपीन पासवान, माले जिला कमिटी सदस्य फूलेंद्र प्रसाद सिंह, सत्यनारायण महतो, सदीम मंसुरी, कल्पु सदा, कुंदन कुमार, सत्यम कुमार, अभिषेक कुमार समेत अन्य दर्जनों कार्यकर्ताओं ने सभा को संबोधित किया.
  बतौर मुख्य वक्ता भाकपा माले जिला सचिव प्रो० उमेश कुमार ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के ईशारे पर उजियारपुर पुलिस जानबूझकर दलित- गरीबों की लड़ाई लड़ने वाले माले नेताओं को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है. इससे लड़ाई रूकेगी नहीं. सरकार एवं पुलिस के जुल्मोसितम के खिलाफ बड़ी संख्या में आमजन माले से जुड़कर आंदोलन तेज करने को तैयार हो रही है. उन्होंने कहा कि 14  मार्च को सैकड़ों कार्यकर्ता मालगोदाम चौक से जुलूस निकालकर पुलिस अधीक्षक का घेराव करेगी. उन्होंने इस घेराव कोज्ञबड़ी भागीदारी से सफल बनाने की अपील आमजनों से की।

ब्यूरो रिपोर्टअब्दुल कादिर