* नागरिकता कानून वापस लेने की मांग पर सत्याग्रह का 57 वां दिन
* मदारी वाले की तरह अच्छी- अच्छी बात बोलकर देश की जनता को ठगा मोदी- शाह ने- सुरेन्द्र कुमार मुन्ना
समस्तीपुर । 6 मार्च 2020
सीएए, एनआरसी एवं एनपीआर वापस लेने की मांग पर संविधान बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले समाहरणालय के समक्ष गत 10 जनवरी से शुरू सत्याग्रह आंदोलन शुक्रवार को 57 वें दिन अनवरत जारी रहा. मौके पर एक सभा का आयोजन किया गया. राजाश्रय महतो, सुरेन्द्र कुमार मुन्ना एवं मसूद जावेद ने सभा की अध्यक्षता की. सुनील कुमार एवं मेराज आलम ने सभा का संचालन किया. सुरेन्द्र प्रसाद सिंह, लालबाबू महतो, शत्रुघ्न राय, रामचंद्र राय, राम प्रीत पासवान, गंगा प्रसाद पासवान, मो० सलमान, महेंद्र नारायण राय, राम विनोद पासवान, अवधेश महतो, सुमल यादव, महजबी रहमान, खालीद अनवर, मो० रुबैद, पप्पू खान, सादिया जैनब, नासरीन अंजुम, सरोवर परवीन आदि ने सभा को संबोधित करते हुए केंद्र की संविधान विरोधी मोदी- शाह सरकार को आड़े हाथों लिया.
अपने अध्यक्षीय भाषण में सुरेन्द्र कुमार मुन्ना ने कहा कि इस नागरिकता कानून में संविधान को ताक पर रखकर धर्म का इस्तेमाल किया गया है. इससे भारतीय संविधान पर खतरा है. सरकार को इसे हर हाल में वापस लेना होगा. वक्ताओं ने सत्याग्रह आंदोलन को तन मन धन से सहयोग देने की अपील उपस्थित सत्याग्रहियों से किया.
समस्तीपुर से अब्दुल कादिर की रिपोर्ट
