TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

* का० कन्हैया को झूठा में फंसाये जाने के खिलाफ वाम- जनवादी दलों ने निकाला आक्रोश मार्च



समस्तीपुर। 6 मार्च'20
  का० कन्हैया समेत अन्य लोगों को भाजपा एवं केजरीवाल सरकार की मिलीभगत से झूठा मुकदमा में फंसाये जाने से आक्रोशित भाकपा माले, भाकपा, माकपा, रालोसपा आदि के कार्यकताओं ने शुक्रवार को शहर के स्टेशन चौक इकट्ठे होकर अपने- अपने हाथों में मांगों से संबंधित नारे लिखे तख्तियां झंडे, बैनर लेकर आक्रोश मार्च निकाला.


मार्च शहर के मुख्य मार्गों से गुजरकर नारे लगाते हुए समाहरणालय के समक्ष प्रदर्शन के बाद बस स्टैंड पहुंचकर मार्च सभा में तबदील हो गई. भाकपा के सुरेन्द्र कुमार मुन्ना, माकपा के राजाश्रय महतो, भाकपा माले के सुरेन्द्र प्रसाद सिंह एवं रालोसपा के अनंत कुशवाहा ने सभा की अध्यक्षता की. रंजीत कुशवाहा, लालबाबू महतो, सत्यनारायण महतो, रधुनाथ राय, सुधीर कुमार देव, राम प्रीत पासवान, उपेंद्र प्रसाद, आइसा के सुनील कुमार, गंगा प्रसाद पासवान, मो० मेराज, रामलाल राम समेत अन्य वक्ताओं ने सभा को संबोधित करते हुए छात्र नेता का० कन्हैया कुमार के लोकप्रियता एवं बढ़ते प्रभाव के कारण केंद्र की मोदी- शाह सरकार दिल्ली की केजरीवाल की सरकार से अनैतिक सांठगांठ कर देशद्रोह का तथ्यहीन मुकदमा चलाने की स्वीकृति दिया है. वक्ताओं ने मुकदमा  कहा की मुकदमें में कन्हैया की जीत होगी।


समस्तीपुर से अब्दुल कादिर की रिपोर्ट