TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

आज नगर मोहम्मदाबाद में महिला दिवस के उपलक्ष में नेहरू युवा केंद्र तथा लाजिक्स क्लासेस के तत्वधान में महिला सशक्तिकरण रैली

फर्रुखाबाद मोहम्मदाबाद--- आज नगर मोहम्मदाबाद में महिला दिवस के उपलक्ष में नेहरू युवा केंद्र तथा लाजिक्स क्लासेस के तत्वधान में महिला सशक्तिकरण रैली आयोजित की गई रैली कोतवाली मोहम्मदाबाद से प्रारंभ होकर इंदिरा नगर सराफा मार्केट सकिसा रोड तथा मुख्य चौराहा मोहम्मदाबाद तक गई रैली को प्राथमिक विद्यालय किलमापुर की प्रधानाध्यापिका केतकी यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया




जगह-जगह पर महिलाओं ने रैली में शामिल होकर नारी सम्मान के प्रति जागरूकता का संदेश दिया रैली में आशीष सिंह जयंत यादव प्रवीन दुबे साहिल गुप्ता आदि लोगों ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ तथा सशक्त नारी समाज के नारे लगाकर उत्साहवर्धन किया इसमें नेहरू युवा केंद्र से राहुल यादव नितिन दुबे अभिषेक सरिता मानवी जहानवी या नबी आदि छात्राओं ने उपस्थिति दर्ज की
----------------
व्यूरो रिपोर्ट बसारत खान की रिपोर्ट