बिजली पोल से टकराई बाइक बहनोई की मौत साला घायल*
मेरापुर फर्रुखाबाद। अचरा से सरायअगहत जाने वाले मार्ग पर थाना क्षेत्र के गांव गनेशपुर के सामने बाइक विजली पोल से टकरा गई। जिससे बाइक सवार बहनोई मीनू की मौके पर मौत हो गई। और साला द्रगपाल गंभीर से घायल हो गया।
बहनोई मीनू शमशाबाद थाना क्षेत्र के गांव सड़पाड़पुर का निवासी रामधुन का 30 वर्षिय पुत्र था।
साला द्रगपाल सिंह शमशाबाद थाना क्षेत्र के गांव सुल्तानगंज निवासी रामऔतार का 35 वर्षीय पुत्र है।
बहनोई मीनू अपनी बहन के लिए वर ढूंढने के लिए गया था। जहां से बाइक पर सबार होकर अपने साले के साथ वापस घर जा रहा था।
कि तभी मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव गणेशपुर के सामने अचरा से सराय अगहत जाने वाले मार्ग के किनारे खड़े विद्युत पोल से बाइक टकरा गई।
जिससे मीनू की मौके पर ही मौत हो गई वहीं द्रगपाल गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष आरके रावत ने फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर आनन-फानन में अपनी ही सरकारी गाड़ी से सांस की आस में मृतक मीनू एवं गंभीर घायल द्रगपाल को सीएचसी मोहम्दाबाद ले गए।
ब्यूरो रिपोर्ट सोनू राजपूत की रिपोर्ट



