तहसील दिवस पर भी दिखा कोरोना का साया, फरियादियों का टोंटा*
फर्रुखाबाद। सम्पूर्ण समाधान दिवस पर अधिकारी भी कोरोना की भय से भयभीत दिखे। उन्होंने मास्क लगाकर फरियादियों की समस्या सुनी। इस दौरान कुल 90 फरियादी ही आये।
तहसील सदर के सम्पूर्ण समाधान दिवस में मुख्य विकास अधिकारी डॉ० राजेन्द्र पैंसिया की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। तहसील दिवस के दौरान अधिकारी कोरोना की दहशत में दिखे। सीडीओ के साथ ही एसडीएम अनिल कुमार आदि ने मास्क लगाकर फरियादियों की समस्याओं को सुना। इसके साथ ही अन्य कर्मियों को भी मास्क बांटे गये। कुल 90 फरियादी पंहुचे।
सीडीओ डॉ० पैंसिया नें बताया कि कुल 90 शिकायतें आयीं है। जिसमे से कुल 5 का ही निस्तारण हो सका। अन्य को जल्द निस्तारित करने के निर्देश दिये गये है।
ब्यूरो रिपोर्ट सोनू राजपूत

