*पति से विवाद पर पत्नी ने लगाई गंगा में छलांग*
फर्रुखाबाद। पति से विवाद से आक्रोशित महिला ने गंगा में कूदकर जान देनें का प्रयास किया। लेकिन मौके पर नाविकों ने उसे सकुशल बचा लिया। पुलिस ने महिला को उसके परिजनों के हबाले कर दिया।
थाना राजेपुर क्षेत्र के ग्राम तेरा अकबरपुर निवासी रामनरेश की 50 वर्षीय पत्नी लता देवी का पति से विवाद हो गया था। जिससे आक्रोशित होकर महिला अपने गाँव से शहर कोतवाली क्षेत्र के पांचाल घाट पुल पर पंहुची और गंगा में छलांग लगा दी। जिससे मौके पर हडकंप मच गया।
घाट पर मौजूद नाबिकों ने महिला को सकुशल निकाल कर पुलिस के हबाले कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने उसके पति को सूचना दी। पति रामनरेश पांचाल घाट चौकी आ गया। महिला को पुलिस ने पति के सुपुर्द कर दिया।
पांचाल घाट चौकी प्रभारी आरके शर्मा ने बताया कि महिला का मानसिक संतुलन सही नहीं है। उसे पति के सुपुर्द कर दिया गया।
ब्यूरो रिपोर्ट सोनू राजपूत की रिपोर्ट
