TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

कर्मवीर शाक्य ने सामुदायिक शौचालय का किया शिलान्यास


मेरापुर  फर्रुखाबाद।

संकिसा स्थित प्राचीन धम्मा लोको बुद्ध बिहार परिसर में आज सोमवार को सामुदायिक शौचालय का शिलान्यास किया गया।
धम्मा लोको बुद्ध बिहार समिति के अध्यक्ष कर्मवीर शाक्य ने धम्मा लोको बुद्ध बिहार परिसर में सामुदायिक शौचालय की



नींव खोदकर शिलान्यास किया।
 इस दौरान कर्मवीर शाक्य के प्रतिनिधि रघुवीर शाक्य, भंते रतन कीर्ति, भंते धम्म रतन, भंते आलोक कीर्ति, भंते चंदवर्धन, सोनू राजपूत, शिवचरन सिंह बौद्ध, आदि मौजूद रहे।

नगर विकास अभिकरण डूडा की ओर से लाखों रूपयों की लागत से सामूदायिक शौचालय का निर्माण किया जायेगा। 6 शौचालयों में 2 कमोड एवं महिलाओं के लिये एक कमोड तथा स्त्री पुरूषो के लिये अलग-अलग वाथरूम के साथ ही


पानी की व्यवस्था के लिये सबमर्सिबल भी लगाया जायेगा। ई-टेडरिंग में औरैया की मेसर्स प्रेमनरायन शुक्ला फर्म को ठेका मिला है। जिन्होने निर्माण कार्य की जिम्मेदारी ठेकेदार भोलानाथ गंगवार को दी है।
 ब्यूरो रिपोर्ट सोनू राजपूत की रिपोर्ट