TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

संकिसा तिराहा से स्तूप तक सड़क चौडीकरण का कार्य शुरू।



मेरापुर फर्रुखाबाद ।

संकिसा तिराहे से लेकर बुद्ध स्तूप तक सड़क चौडीकरण का कार्य जोर शोर से शुरू हो गया है। संकिसा तिराहे से सड़क के पूर्वी ओर फुटपाथ की खुदाई के लिये कल रात से 2 जेसीबी लगाई गई है ।आज होटल रेजीडेंसी तक खुदाई का कार्य पूरा कर लिया गया। इस मार्ग की स्तूप तक खुदाई होने के बाद


सड़क के पश्चिमी ओर फुटपाथ की खुदाई की जायेगी। मार्ग के दोनो तरफ 6-6 मीटर सड़क की चौडाई बढाई जायेगी।
 और सडक के किनारे फुटपाथ भी बनेगा। बनने के बाद



सड़क की चौडाई करीब 18 फुट हो जायेगी। सरकारी डाक बंगला सड़क के बीच में आ रहा है।
डाक बंगले की बाहरी दीवार तोड़कर सड़क की खुदाई की जायेगी। बौद्ध महोत्सव के दौरान संकिसा में अडोस पडोस के


जिलों के अलावा प्रदेश के बाहर से लाखो अनुयायियों की भीड एकत्र होती है। सड़क की चौड़ाई कम होने के कारण अनुयायियों को आने जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। मालुम हो कि संकिसा आगमन पर सूबे के उपमुख्यमंत्री केशवप्रसाद मौर्य ने संकिसा का विकास कराने का वायदा किया था।

विधायक सुशील शाक्य के भारी भरकम प्रयास से सरकार ने संकिसा के विकास के लिये लाखों रूपये मंजूर किये है। सडक की खुदाई का कार्य कमलैयापुर के मुकेश यादव द्वारा कराया जा रहा है।
ब्यूरो रिपोर्ट शैलेन्द्र वर्मा सोनू राजपूत की रिपोर्ट