मध्य प्रदेश में फिर ‘ शिव राज
सतना ।
मध्य प्रदेश में 15 महीने बाद फिर ‘शिव राज ‘ की वापसी हुई है। भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद शिवराज सिंह चौहान ने चौथी बार मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली और सीधे वल्लभ भवन पहुंच कर सत्ता की बागडोर संभाल ली। राज्यपाल महामहिम लाल जी टंडन ने राजभवन में शिवराज को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। मंत्रिमंडल के सदस्यों का शपथ ग्रहण बाद में होगा।
*भारतीय जनता पार्टी* *सतना सांसद परम* *सम्माननीय गणेश सिंह जी रामपुर बाघेलान* *विधायक*विक्रम सिंह विक्कीभैया* *अमरपाटन विधायक* *रामखेलावन सिंह जी की जिला पंचायत अध्यक्ष उमेश प्रताप सिंह लाला* *भैया जिलाअध्यक्ष*
*नरेंद्र त्रिपाठी ने मध्य प्रदेश के नवनिर्वाचित* *मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी को 15 माह बाद सत्ता में भाजपा की वापसी*
*मध्य प्रदेश की सत्ता पर हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी* 15 वर्ष तक काबिज रही भाजपा का शासन 15 माह के अंतराल के बाद फिर लौटा है। प्रदेश में कांग्रेस की कमलनाथ सरकार के 15 महीनो के शासन के बाद प्रदेश में एक बार फिर वही भाजपा वही शिवराज है। प्रदेश की सियासत में मचे घमासान में कांग्रेस और कमलनाथ सरकार को पटखनी देने के बाद से ही शिवराज को ही पुनः मध्य प्रदेश की कमान मिलने की संभावनाएं जताई जा रही थीं लेकिन आधिकारिक तौर पर कोई कुछ कहना नहीं चाह रहा था। खुद शिवराज ने भी इस प्रश्न को केंद्रीय नेतृत्व पर टाल दिया था। सोमवार को वरिष्ठ नेताओं के बीच लम्बे चले विचार मंथन और भाजपा संसदीय दल की बैठक में शिवराज के नाम पर सहमति बन गई। शाम को हुई विधायक दल की बैठक में भी शिवराज के नाम पर मुहर लगा दी गई।
19 वें मुख्यमंत्री
सोमवार की रात राज्यपाल ने प्रदेश के 19 वें मुख्यमंत्री के तौर पर शिवराज सिंह चौहान को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। चार बार प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले शिवराज पहले नेता हैं। शपथ समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ तथा सुश्री उमा भारती समेत कई अन्य नेता भी मौजूद रहे।
भार्गव का प्रस्ताव ,नरोत्तम का समर्थन ,तोमर ने दी बधाई।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री परम सम्माननीय शिवराज सिंह चौहान जी को मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाए जाने पर रामपुर विधानसभा के समस्त कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएं एवं बधाई दी
पूर्व मंडल अध्यक्ष राम बेटा पांडेय जी पूर्व जिला मंत्री डॉ पंकज सिंह मंडल अध्यक्ष दीपेन्द सिंह पूर्व मंडल अध्यक्ष एसके सिंह *टीम मोदी सपोर्टर के जिलाध्यक्ष युवा नेता पुष्पराज सिंह (अंजू भैया)* किसान जिला मंत्री विनीत पांडेय सांसद प्रतिनिधि मनभावन पांडेय जी युवा मोर्चा जिला मंत्री पुष्पराज कुशवाहा पूर्व महामंत्री गोपाल बंसल एवं सतना जिले के समस्त कार्यकर्ताओं ने स्वागत वंदनन अभिनंदन कर बधाई दी।
व्योरो रिपोर्ट सोनी राजपूत


