TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

बाबा केवल स्थान मेला को लेकर मेला समिति एवं जिला प्रशासन की बैठक

         


समस्तीपुर/मोरवा:-

प्रखंड क्षेत्र के इंद्रवाड़ा में लगने वाली राजकीय मेला सह पर्यटक स्थल बाबा केवल स्थान में 2 अप्रैल को आयोजित मेला को लेकर जिला प्रशासन 16 मार्च को मेला समिति के साथ बैठक कर मेले की रूप रेखा तय करेंगे।बताते चलें कि राजकीय मेला सह पर्यटक स्थल इंद्रवाड़ा धाम में लाखों की भीड़ होती है।
और वहां प्रशासन काफी अस्त-व्यस्त दिखता है ।परंतु इस बार जहां एक तरफ कोरोना वायरस ने अपना कहर बरपाया हुआ है ।वहीं प्रशासन लोगों को एक जगह जमा होने भीड़भाड़ वाले जगह को पूरी तरीके से बंद कर दिया है। ऐसे में मेला की तैयारी एक चुनौतीपूर्ण समस्या है। इसी रणनीति को तय करने के लिए मेला कमेटी एवं प्रशासन की बैठक 16 मार्च को आयोजित की गई है यह जानकारी वीआईपी पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शाह राजकीय मेला शाह पर्यटक स्थल बाबा केवल धाम मेला समिति के सचिव अर्जुन साहनी ने दी।


समस्तीपुर से अब्दुल कादिर की रिपोर्ट