दूध के गुणवत्ता का मानक सुधार के लिए आयोग का गठन
मोरवा /ताजपुर /समस्तीपुर ।
पशुपालक किसान सेवा संघ के द्वारा आयोजित पशुपालक पंचायत को सफल बनाने को लेकर 21वे दिन आमंत्रण यात्रा रथ शनिवार को मोरवा प्रखंड के आनंदपुर,निकसपुर,चकोभिंडी,मोरवादक्षणी,अमृतपुर,बेनुआ,चंदौली,हरपुर भिंडी,गुणाई बसही,लड़ुआ, चकलालसाही,होते हुए आमंत्रण यात्रा रथ चंदौली हाट पहुँची।वंही एक बैठक दुर्गा मंदिर परिसर में की गई।जिसकी अध्यक्षता मोतीलाल राय एवं संचालन बलराम कुशवाहा ने किया।
बैठक में पशुपालक सेवा संघ के संस्थापक अध्यक्ष बैधनाथ चौधरी ने आमंत्रण यात्रा की जानकारी देते हुये बताया कि बिहार के किसानों का कर्जमाफी,दूध के गुणवत्ता का मानक सुधार के लिए आयोग का गठन, भूमिहीन पशुपालक को जमीन और अवास, आदि पर चर्चा करते हुए बताया।आगामी 29मार्च को जितवारपुर हाउसिंग बोर्ड मैदान में जिले के सभी किसान अपनी मांगों को लेकर एक होकर पशुपालक पंचायत सम्मेलन को सफल बनाने की अपील किया।मौके पी आर गोपाल,सरोज ठाकुर,राजकुमार राय,श्यामनंदन राय,बिनोद राय,दिनेश कुमार राय,बिन्देश्वर राय,अमीरलाल सिंह,लखन साह,जागेश्वर दास,मोहन दास,बिन्देश्वर सहनी,सहित दर्जनों किसान बैठक में शामिल थे।
समस्तीपुर से अब्दुल कादिर की रिपोर्ट
