वर्षा का पानी लगने के बाबजूद सत्याग्रह स्थल पर डटे रहे सत्याग्रही
* सत्याग्रह आंदोलन का 58 वें दिन
समस्तीपुर । 7 मार्च2020
नागरिकता काला कानून को वापस लेने की मांग पर संविधान बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले समाहरणालय के समक्ष गत 10 जनवरी से शुरू सत्याग्रह आंदोलन शनिवार को 58 वें दिन भी भारी वर्षा से जलजमाव के बीच जारी रहा. मौके पर तीन सदस्यीये अध्यक्षमंडली के सदस्य क्रमशःक्रमशः
खालिद अनवर, सुरेन्द्र प्रसाद सिंह एवं रधुनाथ राय ने की. गंगा प्रसाद पासवान एवं खुर्शीद खैर ने सभा का संचालन किया. पप्पू खान, मो० तनवीर आलम, मो० रूबैद, सत्यनारायण सिंह, भोला महतो, सुनील कुमार, खुर्शीद खैर, नासरीन अंजुम, उजमा रहिमन, सादिया जैनब, शाद अहमद, ईम्तेयाज बेग आदि ने सभा को संबोधित किया.
रधुनाथ राय ने अपने अध्यक्षीय भाषण में कहा कि नागरिकता कानून में धर्म का इस्तेमाल भाजपा- संध ने वोट की राजनीति में मजबूत पकड़ बनाने के लिए किया है. देश की जनता उनके इस मंसूबे को कामयाब नहीं होने देगी. यह कानून वापस नहीं लिया जाता है तो आंदोलन तेज करने की उन्होंने चेतावनी दी।
समस्तीपुर से अब्दुल कादिर की रिपोर्ट
